*बड़ी ब्रेकिंग – रामपुर*
*कोतवाली शहर पुलिस को बड़ी सफलता, 15 चोरी की बाइक के साथ 3 शातिर चोर गिरफ्तार*
रामपुर पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने हमसफर चौक निर्माणाधीन पुल के पास से 3 बाइक चोरों को 15 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी मोहम्मद सारिक निवासी बारादरी थाना गंज, कय्यूम अली निवासी ग्राम खोद थाना अजीमनगर और रफत अली निवासी अजीतपुर थाना सिविल लाइन बताए गए हैं।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी बाइकें रामपुर समेत अन्य जिलों और राज्यों से चोरी की गई थीं। आरोपियों पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
बाइट अनिल कुमार सिंह एसपी रामपुर
*रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
