*बड़ी ब्रेकिंग -बिलासपुर (रामपुर)*
*सनसनीखेज खुलासा: शमशान और खेतों से मोटरें उखाड़ने वाले शातिर चोर गिरफ्तार!*
रामपुर की बिलासपुर पुलिस ने चोरी की सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश कर दिया है। खेतों में लगी पानी की मोटरें और तो और *श्मशान घाट की मोटर तक नहीं छोड़ी चोरों ने!*
19 सितंबर को किसान नरेन्द्र सिंह की 3 मोटरों का तांबा उखाड़ा गया तो वहीं महेन्द्रनाथ की शमशान भूमि वाली मोटर दिनदहाड़े गायब कर दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जाल बिछाया।
और आज, *मुखबिर की पक्की सूचना पर शनिवार बाजार के मैदान से पुलिस ने 2 शातिरों को दबोचा – गोपाल (25) और जीशान (21)।*
पूछताछ में बड़ा खुलासा – ये मोटरों से तांबा निकालकर बेच देते थे। कब्जे से *5 किलो 750 ग्राम तांबा, टूटी मोटर और चोरी के औजार – हथौड़ी, आरी, पेचकस* बरामद।
एसपी रामपुर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पकड़ा गया गोपाल पहले भी आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल!
बाइट योगेश कुमार सिंह जाँच अधिकारी थाना बिलासपुर
*रिपोर्ट – परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
