ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
रामपुर/नाराज़ किसानों ने जर्जर सड़क बनवाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीएम से लगाई गुहार।
खस्ताहाल सड़क से परेशान किसान, नेताओं के खिलाफ फूटा गुस्सा!
ग्राम प्रधान से लेकर सपा विधायक और सांसद तक का किया विरोध, बोले—वोट लेकर भूल जाते हैं नेता
रामपुर में किसानों और ग्रामीणों की नाराजगी सड़क पर दिखाई दी। चमरौवा विधानसभा क्षेत्र के सकटपुरा मांटखेड़ा नंबर-5 गांव में किसानों के घरों तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खेतों तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ-साथ सपा विधायक नासिर खान और सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के खिलाफ भी नाराजगी जताई।
मीडिया से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद गांव की समस्याओं को भूल जाते हैं। नाराज किसानों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रामपुर डीएम से जर्जर सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की है।
बाइट: सिमरन जीत सिंह, किसान
बाइट: बिछत्र सिंह, किसान
बाइट: सतेंदर पाल सिंह
बाइट: दलजीत सिंह, किसान
बाइट: शमशेर सिंह, किसान
रिपोर्टर — परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
