पुलिसकर्मी का सुसाइड, वीडियो-नोट ने मचाया हड़कंप
आला अधिकारियों पर गंभीर आरोप, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
नवी मुंबई : पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल में तैनात एएसआई पांडुरंग निम्बा पाटिल ने शनिवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद रबाले स्थित सांची लॉज में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो और लिखे गए सुसाइड नोट में उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों समेत कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वीडियो और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिसकर्मी के इस कदम ने विभागीय कार्यप्रणाली और अधिकारियों के रवैये को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच में यह सामने आना बाकी है कि किन परिस्थितियों ने पाटिल को आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
पुलिसकर्मी का सुसाइड, वीडियो-नोट ने मचाया हड़कंप आला अधिकारियों पर गंभीर आरोप, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Leave a comment
Leave a comment
