Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गुरु से ज्ञान तक जैसी प्रदर्शनियां हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक आमजन विशेषकर विद्यार्थी,युवा पीढ़ी को जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं,,सुमन तोमर।
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > UP > गुरु से ज्ञान तक जैसी प्रदर्शनियां हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक आमजन विशेषकर विद्यार्थी,युवा पीढ़ी को जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं,,सुमन तोमर।
UP

गुरु से ज्ञान तक जैसी प्रदर्शनियां हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक आमजन विशेषकर विद्यार्थी,युवा पीढ़ी को जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं,,सुमन तोमर।

Last updated: September 6, 2026 9:19 pm
cennews
Share
5 Min Read
SHARE

ब्रेकिंग न्यूज रामपुर।गुरु से ज्ञान तक जैसी प्रदर्शनियां हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक आमजन विशेषकर विद्यार्थी,युवा पीढ़ी को जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं,,सुमन तोमर।

रामपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर रामपुर रज़ा पुस्तकालय में भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा के महत्व तथा ज्ञान की समृद्ध विरासत को रेखांकित करने वाली विशेष प्रदर्शनी “गुरु से ज्ञान तक” का आज भव्य शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रीमती सुमन तोमर, प्रधानाचार्या, दयावती मोदी अकादमी, रामपुर द्वारा किया गया।

भारत के महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय समाज एवं संस्कृति में गुरु के महत्व तथा ज्ञान के संरक्षण, संवर्धन और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक उसके हस्तांतरण की गौरवशाली परंपरा को प्रदर्शित किया गया है।

“गुरु से ज्ञान तक” प्रदर्शनी भारतीय शिक्षा परंपरा की उस निरंतर यात्रा को सामने लाती है, जिसमें ज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गुरु से शिष्य तक और पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होता रहा है। भारतीय सभ्यता में गुरु को ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, चरित्र निर्माण और जीवन-मूल्यों का मार्गदर्शक माना गया है। प्राचीन गुरुकुल परंपरा से लेकर आधुनिक शिक्षा व्यवस्था तक शिक्षकों ने समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदर्शनी इसी गौरवशाली परंपरा को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का प्रयास है।

प्रदर्शनी में शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, गुरु-शिष्य परंपरा तथा भारतीय बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विरासत से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से आगंतुकों को यह जानने और समझने का अवसर मिलेगा कि भारत में ज्ञान का सृजन, संरक्षण एवं प्रसार विभिन्न कालखंडों में विद्वानों, शिक्षकों, गुरुओं, शिष्यों और ज्ञान संस्थानों के माध्यम से किस प्रकार होता रहा है।

इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को भी विशेष रूप से स्मरण किया गया। वे एक महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं विचारक होने के साथ-साथ शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रबल समर्थक थे। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित यह प्रदर्शनी उनके शिक्षा संबंधी विचारों और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को भी अभिव्यक्त करती है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती सुमन तोमर ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं होते, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व, विचार, दृष्टिकोण और जीवन-मूल्यों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय परंपरा में गुरु को जो सम्मान प्राप्त है, वह हमारी शिक्षा और संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब नई पीढ़ी आधुनिक तकनीक और ज्ञान के नए माध्यमों से तेजी से जुड़ रही है, तब उसे अपनी समृद्ध ज्ञान परंपरा और गुरु-शिष्य संस्कृति से परिचित कराना अत्यंत आवश्यक है। कहा कि रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय केवल पुस्तकों और पांडुलिपियों के संरक्षण का संस्थान नहीं है, बल्कि देश की समृद्ध बौद्धिक, साहित्यिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि “गुरु से ज्ञान तक” जैसी प्रदर्शनियां हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

इस अवसर पर प्रदर्शनी के मुख्य समन्वयक अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। गुरु-शिष्य परंपरा ने भारत में शिक्षा, साहित्य, दर्शन, विज्ञान, कला और संस्कृति के विकास को दिशा प्रदान की है। ऐसी प्रदर्शनियां नई पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराने के साथ-साथ ज्ञान के प्रति सम्मान और जिज्ञासा की भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रदर्शनी को विशेष रूप से विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों तथा इतिहास, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति में रुचि रखने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह विशेष प्रदर्शनी 05 सितंबर 2026 से 11 सितंबर 2026 तक रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय के दरबार हॉल में आयोजित की जा रही है। पुस्तकालय प्रशासन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों, साहित्य एवं इतिहास प्रेमियों तथा आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है। कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित “गुरु से ज्ञान तक” प्रदर्शनी शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा की उस महान विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है, जिसमें ज्ञान को मानव जीवन के विकास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार माना गया है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन मिस शाज़िया हसन द्वारा किया गया।

You Might Also Like

रामपुर/नाराज़ किसानों ने जर्जर सड़क बनवाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीएम से लगाई गुहार।

रामपुर-पुलिया टूटने से बाधित हुआ संपर्क मार्ग, नाव से भैया नगला पहुंचे डीएम और विधायक।

यूपी के रामपुर रतनपुरा शुमाली गांव में चोरों का आतंक, 

उत्तर प्रदेश ओर उत्तराखंड मे हो रही लगातार बारिश से कोसी नदी उफान पर ,अलर्ट जारी डीएम एसपी ने कोसी नदी का लिया जायज़ा।

रामपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ 6 गिरफ्तार।

TAGGED: गुरु से ज्ञान तक जैसी प्रदर्शनियां हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक आमजन विशेषकर विद्यार्थी, युवा पीढ़ी को जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं, सुमन तोमर।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article NASIK नासिक के गोदावरी नदी मे चार लोग डूबे नासिक से संदीप द्विवेदी की रिपोर्ट
Next Article रामपुर-पुलिया टूटने से बाधित हुआ संपर्क मार्ग, नाव से भैया नगला पहुंचे डीएम और विधायक।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एमआईडीसी में गुंडागर्दी से परेशान कंपनी मालिक, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
Mumbai September 7, 2026
नासिक के पंचवटी मे दही हांडी मे डांसर गौतमी पाटिल का शो रद्द विरोध के कारण आयोजन समिति ने किया गौतमी पाटिल का स्टेज शो रद्द
Mumbai September 6, 2026
नवी मुंबई में ASI पी. एन. पाटील आत्महत्या मामले में परिवार आक्रामक! परिजनों ने शव
Mumbai September 6, 2026
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
CSMT : विहंगम योग संत समाज द्वारा आयोजित आध्यात्मिक महोत्सव में श्री राम वृक्षदास जी महाराज से सीधे सवाल
Mumbai September 6, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?