सार्वजनिक सूचना
CEN NEWS – पहचान पत्र (ID Card) संबंधी महत्वपूर्ण सूचना
यह सूचित किया जाता है कि आज की तिथि से पूर्व CEN NEWS से जुड़े सभी कर्मचारियों, रिपोर्टरों, कैमरामैन, स्ट्रिंगर्स एवं अन्य सहयोगियों के जारी किए गए सभी पहचान पत्र तत्काल प्रभाव से अमान्य (Invalid) घोषित किए जाते हैं।
सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे अपना CEN NEWS का पहचान पत्र यथाशीघ्र कार्यालय के पते पर जमा कर दें।
साथ ही सूचित किया जाता है कि CEN NEWS अपने संगठन के पुनर्गठन के तहत नई टीम का गठन कर रही है। नई नियुक्तियों एवं अधिकृत प्रतिनिधियों की जानकारी समय-समय पर CEN NEWS के आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी।
चेतावनी:

इस सूचना के प्रकाशित होने के बाद यदि कोई व्यक्ति अमान्य घोषित CEN NEWS पहचान पत्र का उपयोग करता है या स्वयं को CEN NEWS का प्रतिनिधि बताता है, तो उसका CEN NEWS से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं माना जाएगा। ऐसे व्यक्ति के किसी भी कार्य, व्यवहार या दावे के लिए CEN NEWS प्रबंधन उत्तरदायी नहीं होगा तथा आवश्यक होने पर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
आदेशानुसार
प्रबंधन
CEN NEWS
