ब्रेकिंग न्यूज़ | रामपुर
रामपुर बिलासपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर के थाना बिलासपुर पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक शकील निवासी बासनंगली और फरीद उर्फ साहिल निवासी कोयला को मुखबिर की सूचना पर ईशानगर चौकी से चंदेन जाने वाले रास्ते पर आम के बाग के पास से पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार बैटरे, ल्यूमिनस इनवर्टर, तांबे के तार, अल्टीनेटर के पार्ट्स, एलईडी और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने थाना भोट क्षेत्र स्थित के. प्लाईवुड मिल कोला फैक्ट्री से तीन पिलिंग मशीन चोरी करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
बाइट अनुराग सिंह asp रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
