ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
मुरादबाद के बाद अब रामपुर मे आदमखोर तेंदुए का आतंक।
जंगल मे खेत पर काम कर रहे किसान राकेश कुमार सैनी पर किया जानलेवा हमला किसान घायल सरकारी अस्पताल मे चल रहा है इलाज,,
रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र के किशनपुर सीता रामपुर गांव के जंगल में तेंदुए ने एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, किसान राकेश कुमार सैनी पुत्र राम प्रसाद सिंह सैनी जंगल में मौजूद थे।ओर अपने खेत पर काम कर रहे थे इसी दौरान तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल किसान को किसी तरह वहां से निकालकर उनके घर लेकर आए। इसके बाद परिजन और ग्रामीण घायल राकेश कुमार सैनी को उपचार के लिए स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भय बना हुआ है और जंगल में जाने वाले लोगों में भी दहशत है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की तलाश कर उसे पकड़ने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
बाइट संदीप सिंह समजासेवी
बाइट ग्रामीण।
रिपोर्टर, परवेज़ अली रामपुर यूपी
