ब्रेकिंग न्यूज़ |रामपुर।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामपुर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की रस्म निभाई।
छात्राओं के हाथों राखी बंधवाते हुए जिलाधिकारी के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। उन्होंने छात्राओं को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। उन्होंने कहा कि रामपुर उनका अपना घर है और यहां की बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें बेहद खुशी हुई।
छात्राओं ने भी डीएम को राखी बांधकर भाई के रूप में उनका आशीर्वाद लिया। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान माहौल बेहद भावुक और खुशनुमा नजर आया। रक्षाबंधन पर आयोजित यह कार्यक्रम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
बाइट अजय कुमार द्वेदी डीएम रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,9359324086
