सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा के लिए बस से त्र्यंबकेश्वर रवाना पालकमंत्री गिरीश महाजन
नाशिक : सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों और विभिन्न विकास कार्यों का आढावा लेने के लिए नाशिक के पालकमंत्री गिरीश महाजन बस से त्र्यंबकेश्वर के लिए रवाना हुए। इस दौरान वे सिंहस्थ से जुड़े सड़क, यातायात, बुनियादी सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी लेंगे।
त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर चल रहे कार्यों की प्रगति, प्रशासन की तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। पालकमंत्री महाजन संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देंगे।
नासिक से संदीप द्विवेदी की रिपोर्ट
