Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने यात्रियों को जारी की एडवाइजरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > दिल्ली में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने यात्रियों को जारी की एडवाइजरी
National

दिल्ली में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने यात्रियों को जारी की एडवाइजरी

Last updated: August 24, 2026 10:08 pm
cennews
Share
3 Min Read
दिल्ली में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने यात्रियों को जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने यात्रियों को जारी की एडवाइजरी
SHARE

दिल्ली में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने यात्रियों को जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने यात्रियों को जारी की एडवाइजरी

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के चलते सोमवार को एक दर्जन से अधिक उड़ानें प्रभावित हो गई हैं। साथ ही, एयरलाइन ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले उड़ान का स्टेटस चेक करने को कहा है। यह जानकारी कई रिपोर्ट्स में दी गई।

सोशल मीडिया पर एयरलाइंस ने कहा कि कठिन मौसमी परिस्थितियों के कारण विमान के ऑपरेशन और शेड्यूल प्रभावित हुए हैं।

इंडिगो ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और यात्रियों को सलाह दी कि वे फ्लाइट के रियल-टाइम अपडेट चेक करें और ट्रैफिक की वजह से होने वाली देरी को ध्यान में रखते हुए यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

इंडिगो ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली में खराब मौसम का असर फ्लाइट के शेड्यूल पर पड़ा है। हम मौसम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंजिल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

इसी तरह, एयर इंडिया ने चेतावनी दी कि मौसम की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है और यात्रियों से कहा कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

एयरलाइन ने कहा, “खराब मौसम की वजह से आज दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है।”

आकासा एयर ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम से उसके नेटवर्क की कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं, वहीं स्पाइसजेट ने चेतावनी दी कि इन हालात के कारण उड़ानों के आने-जाने और कनेक्टिंग उड़ानों में देरी हो सकती है।

आकासा एयर ने एक्स पर पोस्ट किया, “दिल्ली में खराब मौसम के कारण हमारे नेटवर्क की कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा की योजनाओं में परेशानी हो सकती है और हम आपसे धैर्य और समझदारी की उम्मीद करते हैं। हालांकि यह स्थिति पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर है, लेकिन आप निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।”

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी किया है, जिसमें राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

इससे पहले, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी दिशानिर्देश जारी किए थे।

एएआई ने एक्स पर कहा, “यात्रा करने से पहले, अपने प्रस्थान और आगमन वाले शहरों में मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी रखें।”

You Might Also Like

रेलवे ने यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल सुविधाएं सुनिश्चित करने को विशेष अभियान शुरू किया

कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा

राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया

TAGGED: एयरलाइंस ने यात्रियों को जारी की एडवाइजरी, दिल्ली में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज
Next Article रेलवे ने यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल सुविधाएं सुनिश्चित करने को विशेष अभियान शुरू किया रेलवे ने यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल सुविधाएं सुनिश्चित करने को विशेष अभियान शुरू किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा के लिए बस से त्र्यंबकेश्वर रवाना पालकमंत्री गिरीश महाजन
Mumbai August 24, 2026
रक्तदान कर संस्था के सदस्यों ने दिया मानवता का संदेश।
UP August 24, 2026
स्मशानभूमि जाने के लिए सड़क नहीं, नदी पार कर अंतिम संस्कार की मजबूरी नाशिक
Mumbai August 24, 2026
रामपुर/ थाना मिलक खानम क्षेत्र में कॉलेज से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा को तीन युवकों द्वारा कथित रूप से गाड़ी में ले जाने का मामला सामने आया है।
UP August 24, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?