बाबा मार्कण्डेय धाम पर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब।
जिला आजमगढ़ के विधान सभा लालगंज अंतर्गत ग्राम परसौली के कांवड़ियों ने भगवा वस्त्र पहनकर बाबा मार्कण्डेय धाम पर पूजा अर्चन किया और कांवड़ियों ने बताया कि हिन्दू धर्म में सावन मास के दौरान कांवड़ियों और उनकी यात्रा का अत्यधिक आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। इस दौरान शिव भक्त पवित्र गंगाजल लाकर कठिन पैदल यात्रा के बाद शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
प्रवेश बम ने बताया कि कांवड़िया नंगे पैर, भगवा वस्त्र पहनकर और कठिन नियमों का पालन करते हुए यात्रा पूरी करते हैं। और यह यात्रा भक्त के भीतर के अहंकार को मिटाकर शिव के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है।सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का धार्मिक महत्व है वही पर मौजूद कांवड़ियो ने बोल बम के जोर दार नारे लगाते हुए अपने पथ को जाने लगे और जिले के कांवड़ियो को भी संदेश देते हुए कहा कि आप लोग भी बाबा के दर्शन कर अपने परिवार मे कुशल पूर्वक जाए। मौके पर, कन्हैया बम, प्रवेश बम, मिंटू बम, गुड्डू बम, विशाल बम, सतीश बम, राहुल बम, चोर बम, पाकिट मार बम,आदि बम मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट शिवाजी cen news आजमगढ़
