CEN NEWS पॉडकास्ट स्टूडियो का भव्य उद्घाटन विधायक दिलीप (मामा) लांडे के शुभ हस्तों से संपन्न
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए CEN NEWS पॉडकास्ट स्टूडियो का भव्य उद्घाटन चांदीवली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप (मामा) लांडे के शुभ हस्तों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर पत्रकारिता, सामाजिक और जनप्रतिनिधि जगत से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुलकर्णी ने विधायक दिलीप (मामा) लांडे का विस्तृत पॉडकास्ट इंटरव्यू लिया। इस विशेष बातचीत में क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, युवा सशक्तिकरण, नागरिक सुविधाओं तथा समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक लांडे ने अपने विचार साझा करते हुए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर CEN NEWS के प्रधान संपादक राज पांडेय ने विधायक दिलीप (मामा) लांडे का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित अतिथियों ने CEN NEWS के नए पॉडकास्ट स्टूडियो की सराहना करते हुए इसे जनहित की आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
CEN NEWS का यह नया पॉडकास्ट स्टूडियो समाज, प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, संस्कृति तथा जनसरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद का एक प्रभावी मंच बनेगा, जहाँ दर्शकों को विश्वसनीय और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
