नवी मुंबई: तळोजा में भीषण सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत; 7–8 लोग गंभीर घायल
नवी मुंबई: तळोजा में एक तेज रफ्तार वाहन ने कई वाहनों और एक दुकान के बाहर खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कुछ गंभीर घायलों की भी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
टक्कर मारने वाला वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिन वाहनों को उसने टक्कर मारी, वे भी बुरी तरह चकनाचूर हो गए।
इस घटना की पुष्टि तळोजा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रवीण भगत ने की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।
नवी मुंबई: तळोजा में भीषण सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत; 7–8 लोग गंभीर घायल
Leave a comment
Leave a comment
