Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ICC Rankings: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > ICC Rankings: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब
Sports

ICC Rankings: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब

Last updated: June 30, 2026 8:51 pm
cennews
Share
3 Min Read
ICC Rankings: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब
ICC Rankings: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब
SHARE

ICC Rankings: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब

ICC Rankings: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में भारतीय स्पिनर श्री चरणी वर्ल्ड नंबर 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज बनी हुई हैं। हालांकि, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद टॉप पर पहुंचने की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

श्री चरणी ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 14 विकेट हासिल किए। भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट से अभियान समाप्त हो गया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी नॉकआउट स्टेज में खेल रही हैं। ऐसे में श्री चरणी की बढ़त पर खतरा बना हुआ है। एक्लेस्टोन टूर्नामेंट में अब तक आठ विकेट लेकर गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि इंग्लैंड की ही तेज गेंदबाज बेल ने और भी बड़ी छलांग लगाई और तीन स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर आ गई हैं। साउथ अफ्रीकी स्पिनर नोंगकुलुलेको म्लाबा को एक स्थान का फायदा मिला है। अब वह पांचवें पायदान पर हैं, जबकि पाकिस्तान की बाएं हाथ की स्पिनर नाशरा संधू एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर आ गईं।

गेंदबाजी रैंकिंग में अन्य उल्लेखनीय बदलावों में, साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मारिजैन कैप सात स्थान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर, स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस 17 स्थान ऊपर चढ़कर 26वें नंबर पर और न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ब्री इलिंग छह स्थान ऊपर चढ़कर 31वें नंबर पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जॉर्जिया वोल भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में खराब प्रदर्शन के बावजूद इस फॉर्मेट की नंबर-1 बल्लेबाज बनी हुई हैं।

साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट एक स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गईं, जबकि श्रीलंकाई कप्तान चामरी अट्टापट्टू ग्रुप स्टेज के दौरान आयरलैंड के खिलाफ नाबाद शतक लगाने के बाद दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गईं। इंग्लैंड की ओपनर डैनी वायट-हॉज ने पांच स्थान की छलांग लगाकर 11वां पायदान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिस पेरी भी पांच स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर, साउथ अफ्रीका की एनेरी डर्कसेन चार स्थान ऊपर चढ़कर 24वें नंबर पर और स्कॉटलैंड की डार्सी कार्टर 13 स्थान ऊपर चढ़कर 42वें नंबर पर पहुंच गईं।

टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने न्यूजीलैंड की मेली केर से आगे रहते हुए नंबर 1 की अपनी जगह बनाए रखी है। टॉप ऑल-राउंडर्स में आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने सबसे बड़ी छलांग लगाई और दो पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। कैप आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि ब्राइस 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

You Might Also Like

ग्लोबल स्किल्स चैलेंज ऑस्ट्रेलिया 2026 में भारत का जलवा, 3 स्वर्ण सहित 5 पदक किए अपने नामIndia Wins 5 Medals, Including 3 Gold, At Global Skills Challenge Australia 2026

पद्म श्री से सम्मानित हुईं सविता पूनिया, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

Ind Vs Eng: वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के दौरान अलग ड्रेसिंग रूम मिलेगा, BCCI ने बताई वजह

पद्म पुरस्कार- 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया

पीएम मोदी ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी

TAGGED: ICC Rankings: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और E-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और E-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ
Next Article मुंबई,:- यूनिवर्सल स्कूल की बस जब चेंबूर ईस्ट में रोड नंबर 11 से गुज़र रही थी, तभी बस पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई और 10 से 12 स्टूडेंट्स घायल हो गए।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से समाजवादी पार्टी पर किये सियासी वार।
Blog June 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर। रामपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात, 690 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर। रामपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात, 690 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।
UP June 30, 2026
पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर यूपी के रामपुर मे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 30 जून 2026 को शाहबाद पहुंच कर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
UP June 30, 2026
मुंबई,:- यूनिवर्सल स्कूल की बस जब चेंबूर ईस्ट में रोड नंबर 11 से गुज़र रही थी, तभी बस पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई और 10 से 12 स्टूडेंट्स घायल हो गए।
Blog Mumbai June 30, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?