टीईटी पेपर लीक मामले में एबीवीपी का वाशी में आंदोलन
नवी मुंबई | शुक्रवार को ठाणे जिले के भिवंडी में टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रविवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वाशी के शिवाजी चौक पर जोरदार आंदोलन किया।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष और व्यापक जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त व्यवस्था लागू करने की मांग की।
इस आंदोलन में एबीवीपी के कोंकण प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आयुष कश्यप, नवी मुंबई जिला संयोजक सर्वेश अफजूलपुरकर, प्रेम जाधव, शिव क्षीरसाठ, धनश्री जाधव, सोहम गावड़े तथा शेखर बनसोडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
