Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत
National

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

Last updated: June 28, 2026 10:10 pm
cennews
Share
3 Min Read
जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत
जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत
SHARE

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि जोधपुर में 35 वर्षों से अधिक समय से प्रतीक्षित नया एयरपोर्ट टर्मिनल अब जनता की सेवा के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।

पश्चिमी राजस्थान के लिए बनेगा प्रमुख हवाई केंद्र

नई दिल्ली से जोधपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर एयरपोर्ट केवल शहर ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी राजस्थान के लिए हवाई संपर्क का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था और हवाई यात्रा दोनों में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसके चलते यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए बना नया टर्मिनल

शेखावत ने कहा कि मौजूदा टर्मिनल पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा था, इसलिए आधुनिक सुविधाओं से लैस नए टर्मिनल की आवश्यकता महसूस की गई। उन्होंने बताया कि टर्मिनल की तकनीकी मंजूरी प्रक्रिया अंतिम चरण में है और निरीक्षण समिति मौके पर मौजूद है। सभी औपचारिकताएं शुक्रवार शाम या अधिकतम शनिवार तक पूरी होने की उम्मीद है।

पर्यटन, व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 4 जुलाई से जोधपुर और पूरे पश्चिमी राजस्थान के लोगों को आधुनिक टर्मिनल के माध्यम से बेहतर और सुगम हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नया टर्मिनल क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी नई गति देगा।

राजस्थान में कई परियोजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी दिन लगभग 13,000 करोड़ रुपए की लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास भी किया जाएगा।

पचपदरा रिफाइनरी का भी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को बाड़मेर स्थित पचपदरा रिफाइनरी का भी उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम पहले 21 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन 20 अप्रैल को रिफाइनरी में आग लगने की घटना के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

You Might Also Like

Venezuela Earthquake Tragedy : भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला रवाना

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

आंध्र प्रदेश के जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन औपचारिक रूप से शुरू

पीएम मोदी से मिले ब्र‍िक्‍स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, वैश्विक चुनौतियों पर हुई चर्चा

न्योमा में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर जागरूकता अभियान आयोजित

TAGGED: 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत, जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Venezuela Earthquake Tragedy : भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला रवाना Venezuela Earthquake Tragedy : भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला रवाना
Next Article Ind Vs Eng: वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के दौरान अलग ड्रेसिंग रूम मिलेगा, BCCI ने बताई वजह Ind Vs Eng: वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के दौरान अलग ड्रेसिंग रूम मिलेगा, BCCI ने बताई वजह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टीईटी पेपर लीक मामले में एबीवीपी का वाशी में आंदोलन
टीईटी पेपर लीक मामले में एबीवीपी का वाशी में आंदोलन
Mumbai June 28, 2026
NASIK
MPSC की सभी प्रारंभिक परीक्षाएं अब होंगी ऑनलाइन, अध्यक्ष विवेक भीमनराव का बड़ा ऐलान
Mumbai June 28, 2026
NASIK
विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर 56 करोड़ रुपये के ड्रग्स नष्ट, ‘नशामुक्त नवी मुंबई’ अभियान को मिली मजबूती
Mumbai June 28, 2026
NASIK
घणसोली की हाउसिंग सोसायटी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों पर बिना अनुमति घरों में प्रवेश कर फोटो लेने का लगाया आरोप, अग्निशमन विभाग के अधिकारी के अवैध निर्माण बचाने के लिए दबाव बनाने के लिए भेजे जवान, पद का दुरुपयोग का आरोप
Mumbai June 28, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?