Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Venezuela Earthquake Tragedy : भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > Venezuela Earthquake Tragedy : भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला रवाना
National

Venezuela Earthquake Tragedy : भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला रवाना

Last updated: June 28, 2026 10:05 pm
cennews
Share
4 Min Read
Venezuela Earthquake Tragedy : भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला रवाना
Venezuela Earthquake Tragedy : भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला रवाना
SHARE

Venezuela Earthquake Tragedy : भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला रवाना

Venezuela Earthquake Tragedy : भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला रवाना
HLugdT-bsAAUvU4
HLugdT5bgAAzGoV

उत्तरी वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत के तहत ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’(Operation Amistad underway) शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से भारत ने प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पहल की है। इसके लिए भारतीय सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी को वेनेजुएला रवाना किया गया है।

भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल से 41 सदस्यीय दल, भारतीय वायुसेना के दो विमानों से वेनेजुएला के लिए रवाना हुआ है। इनमें नौ अनुभवी सैन्य चिकित्सक भी शामिल हैं। यह दल वेनेजुएला के आपदा-प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार, सर्जरी, ट्रॉमा प्रबंधन तथा प्रभावित लोगों को गहन चिकित्सा प्रदान करेगा।

भारतीय सेना के अनुसार उनकी यह मेडिकल टीम अपने साथ लगभग छह टन चिकित्सा सामग्री और मानवीय राहत सामग्री लेकर गई है। इनमें भारत के आरोग्य मैत्री परियोजना के तहत विकसित अत्याधुनिक भीष्म क्यूब भी शामिल है। यह एक मॉड्यूलर और तेजी से तैनात किया जा सकने वाला फील्ड अस्पताल है। यह एक ऐसा सिस्टम है जो आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उन्नत ट्रॉमा केयर, आपातकालीन सर्जरी और गहन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम है।

इसी बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया कि ऑपरेशन अमिस्ताद जारी है। उन्होंने लिखा, ”भारतीय वायु सेना के दो सी-17 विमान भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के राहत एवं बचाव प्रयासों में सहायता के लिए तत्काल राहत सामग्री लेकर रवाना हुए। इस सहायता में भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट के साथ 35 टन से अधिक राहत सामग्री, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा दो भीष्म क्यूब भी भेजे गए हैं। भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के साथ खड़ा है तथा हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

भीष्म क्यूब की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह कम समय में स्थापित होकर लगभग 200 मरीजों तक को उपचार और जीवनरक्षक सुविधाएं प्रदान कर सकता है। इस प्रणाली ने भारत की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को नई मजबूती दी है। इसे दुनिया के विभिन्न संकटग्रस्त क्षेत्रों में त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

भारत का यह मिशन केवल राहत सामग्री भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संकट की घड़ी में मित्र देशों के साथ खड़े रहने की उसकी नीति का भी प्रतीक है। वेनेजुएला के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत इस संकट में मदद के लिए मौजूद है; हम आपके साथ हैं।

ऑपरेशन अमिस्ताद भारत की उस मानवीय सोच को भी दर्शाता है, जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अर्थात ‘पूरा विश्व एक परिवार है’ के सिद्धांत पर आधारित है। प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय संकटों के दौरान सहायता पहुंचाने की भारत की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान वैश्विक मानवता, करुणा और सहयोग के प्रति देश की प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण बन गया है।

वेनेजुएला में राहत एवं चिकित्सा सहायता का यह मिशन हजारों प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनेगा। साथ ही साथ यह प्रयास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीय और जिम्मेदार मानवीय शक्ति की छवि को भी और मजबूत करेगा।

You Might Also Like

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

आंध्र प्रदेश के जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन औपचारिक रूप से शुरू

पीएम मोदी से मिले ब्र‍िक्‍स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, वैश्विक चुनौतियों पर हुई चर्चा

न्योमा में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर जागरूकता अभियान आयोजित

TAGGED: Venezuela Earthquake Tragedy : भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला रवाना

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
Next Article जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टीईटी पेपर लीक मामले में एबीवीपी का वाशी में आंदोलन
टीईटी पेपर लीक मामले में एबीवीपी का वाशी में आंदोलन
Mumbai June 28, 2026
NASIK
MPSC की सभी प्रारंभिक परीक्षाएं अब होंगी ऑनलाइन, अध्यक्ष विवेक भीमनराव का बड़ा ऐलान
Mumbai June 28, 2026
NASIK
विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर 56 करोड़ रुपये के ड्रग्स नष्ट, ‘नशामुक्त नवी मुंबई’ अभियान को मिली मजबूती
Mumbai June 28, 2026
NASIK
घणसोली की हाउसिंग सोसायटी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों पर बिना अनुमति घरों में प्रवेश कर फोटो लेने का लगाया आरोप, अग्निशमन विभाग के अधिकारी के अवैध निर्माण बचाने के लिए दबाव बनाने के लिए भेजे जवान, पद का दुरुपयोग का आरोप
Mumbai June 28, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?