पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
जनपद रामपुर के नगर पंचायत नरपतनगर में आज पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी को मायके से वापस न भेजे जाने से नाराज दामाद वसीम शेख थार वाहन लेकर ससुराल पहुंच गया।
आरोप है कि उसने घर में वाहन से टक्कर मारने के बाद अवैध रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग में साला गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में परिजनों ने आरोपी को घेरकर उसकी पिटाई कर दी और रिवाल्वर छीन ली। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
नरपतनगर निवासी हाजी रईस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी का निकाह वसीम अहमद के साथ हुआ था। कुछ समय से बेटी की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते वह करीब दो माह पहले मायके आ गई थी। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। आरोप है कि वसीम लगातार पत्नी को वापस भेजने का दबाव बना रहा था, जबकि परिवार के लोग बातचीत के बाद उसे भेजने की तैयारी कर रहे थे।बताया गया कि वसीम थार कार लेकर ससुराल पहुंचा और गुस्से में घर के बाहर वाहन से टक्कर मार दी, जिससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद उसने थार से उतरकर रिवाल्वर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से परिवार में अफरा तफरी मच गई।
फायरिंग के दौरान हाजी रईस के पुत्र जिशान की जांघ में दो गोलियां लग गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया, उसकी रिवाल्वर छीनकर पिटाई कर दी। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने फायरिंग में प्रयुक्त रिवाल्वर पुलिस को सौंप दी। घायल जिशान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित पक्ष की ओर से तीन नामजद तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाइट घायल ज़ीशान पीड़ित
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
