स्टोरी स्लग,, रामपुर में रिया बनकर हिंदू युवक से शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन यासमीन गिरफ्तार, पुलिस कई दिनों से कर रही थी तलाश।
रामपुर में रिया गुप्ता बनकर हिंदू युवक से शादी करने वाली बरेली की यासमीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लुटेरी दुल्हन निकली, जिसने शादी के बाद घर से कीमती सामान लेकर भागने की कोशिश की थी।
अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू युवक से शादी करने वाली बरेली की यासमीन और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की अब तक की जांच में वह लुटेरी दुल्हन निकली, जो शादी के बाद घर में रखा कीमती सामान और जेवर लेकर फरार होने की फिराक में थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी।
अपने को घिरता देख उसने खुद ही पुलिस को फोन करके बुलाया था।
एडीशनल एसपी अनुराग स…
