रामपुर के थाना अजीम नगर क्षेत्र में हुई 10 लाख रुपये की चोरी के सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने चोरी में शामिल कारपेंटर मौसीम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शत-प्रतिशत सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद कर ली है।
एसपी रामपुर सुमेन्द्र मीणा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पहले पीड़ित के घर में तिजोरी का ताला बनाने के बहाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने पूरे मकान की रेकी की और बाद में मौका पाकर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर फरार हो गया।
घटना के बाद थाना अजीम नगर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी मौसीम कारपेंटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
बाइट — सुमेन्द्र मीणा, एसपी रामपुर
रिपोर्टर — परवेज़ अली रामपुर यूपी
