रामपुर-नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन, सपा सांसद के कार्यालय पर दिया धरना।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में जनपद में जन-जागरूकता एवं जन आक्रोश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर महिला हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के तोपखाना रोड स्थित कार्यालय के समक्ष धरना देकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एवं निवर्तमान सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि विपक्षी दल महिलाओं के सशक्तिकरण से भयभीत हैं। वे लोकतंत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, इसीलिए लोकसभा में इस ऐतिहासिक संविधान संशोधन बिल का विरोध किया गया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं, बस उन्हें उचित अवसर देने की आवश्यकता है।
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी ने केंद्र सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि आज देश की मातृशक्ति अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो चुकी है।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पारुल अग्रवाल ने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान पर अब कोई भी आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति करता रहा है, जबकि भाजपा ने इसे धरातल पर उतारा है।
प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विपक्षी दलों की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं।
बाइट धन्यशयम सिंह लोधी पूर्व सांसद भाजपा रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
