महाराष्ट्र पुलिस और हुई मजबूत आतंकवाद हिंसा नक्सलवाद उग्रवाद को जड़ से उखाड़ फेकने के लिए नासिक के महाराष्ट्र पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से 583 पीएसआई तैयार होकर महाराष्ट्र पुलिस में देंगे सेवा
देश सेवा मातृभूमि सेवा जनसेवा और जन सुरक्षा का संकल्प लेकर खाकी का सम्मान लेकर कानून के रक्षक आएंगे आगे
420 पुरुष 163 महिलाएं पुलिस अधिकारी के रूप में महाराष्ट्र पुलिस में सेवा देने को तैनात हुए
6 महीने की लंबी ट्रेनिंग में उन्हें भारतीय कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा महाराष्ट्र सरकार के नियम कायदे फॉरेंसिक साइंस साइबर क्राइम फायरिंग का प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया
अपने परिवार के बेटे बेटियों को पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात होते देखकर उनके परिजनों में खुशी का माहौल दिखाई दिया
नासिक से संदीप द्विवेदी की रिपोर्ट
