फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो ने की पीएम मोदी की तारीफ

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने की तस्वीर शेयर कर उनकी सराहना की है।
फुटबॉल सच में दुनिया को जोड़ता है
इन्फेंटिनो ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीएम मोदी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “पीएम मोदी को हमारे खूबसूरत खेल को खेलते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। फुटबॉल सच में दुनिया को जोड़ता है।”
पीएम मोदी ने सिक्किम में युवा खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेला
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम की राजधानी गंगटोक में युवा खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल का सत्र खेला था। पीएम मोदी ने इस सेशन को “प्यारी सुबह” और “ऊर्जावान” बताया था।
एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए पीएम ने लिखा था- “सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ गंगटोक की एक प्यारी सुबह में फुटबॉल खेलने जैसा कुछ नहीं।”
पीएम मोदी ने अपने दूसरे पोस्ट में कहा, “युवाओं के साथ एक ऊर्जावान फुटबॉल सेशन।”
पहले भी हो चुकी है मुलाकात
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिल चुके हैं। दोनों के बीच सबसे यादगार मुलाकातें दिसंबर 2018 में अर्जेंटीना में जी-20 समिट और दिसंबर 2024 में कुवैत में हुई थीं।
अर्जेंटीना में हुई मुलाकात के दौरान इन्फेंटिनो ने पीएम मोदी को उनके नाम वाली फुटबॉल जर्सी भेंट की थी, जिसके लिए प्रधानमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया था।
फुटबॉल एक खेल के रूप में भारत में राष्ट्रीय स्तर पर बेशक उतना लोकप्रिय न हो, लेकिन पूर्वोत्तर के राज्यों में फुटबॉल काफी लोकप्रिय है। सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय जैसे राज्यों में फुटबॉल क्रिकेट से ज्यादा लोकप्रिय है। (इनपुट-एजेंसी

