रास्ता रोको आंदोलन “डम्पिंग हटाओ, तुर्भे बचाओ”
नवी मुंबई : तुर्भे स्टोअर क्षेत्र में प्रस्तावित डम्पिंग ग्राउंड और वेस्ट टू एनर्जी (CBG) प्रोजेक्ट को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर वरिष्ठ नगरसेवक श्री सुरेश कुलकर्णी के नेतृत्व में नवी मुंबई महानगरपालिका के खिलाफ आमरण अनशन जारी है।
इसी के विरोध में आज तुर्भे क्षेत्र के नागरिकों का जनआक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में नागरिकों ने ठाणे-बेलापुर रोड पर रास्ता रोको आंदोलन किया और नवी मुंबई महानगरपालिका के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान श्री सुरेश कुलकर्णी और स्थानीय नागरिकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक तुर्भे क्षेत्र से डम्पिंग ग्राउंड और वेस्ट टू एनर्जी (CBG) प्रोजेक्ट को हटाया नहीं जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो यह आमरण अनशन और अधिक तीव्र किया जाएगा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में आंदोलनकारी और तुर्भे क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
