उल्हासनगर में ‘लव जिहाद’ का मामला, मुस्लिम युवक पर हिंदू युवती से झूठी पहचान बताकर शादी करने का आरोप, तीन गिरफ़्तार


ठाणे जिले के उल्हासनगर में कथित ‘लव जिहाद’ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम “विजय” बताकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और बाद में उससे शादी कर ली।
पीड़ित युवती के अनुसार, शादी के बाद आरोपी उसे बिहार ले गया, जहां उस पर मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया गया। युवती ने आरोप लगाया है कि उसे जबरन बुरखा और हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया जाता था। साथ ही गोमांस खाने के लिए भी दबाव डाला गया।
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार के लोग हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद उल्हासनगर मध्यवर्ती पुलिस ने पीड़िता के पति इमरान शेख, उसके दो भाइयों और माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इमरान शेख और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
इस घटना के बाद पीड़ित युवती, उसके परिवार और सकल हिंदू समाज संगठन की ओर से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
बाइट :शंकर आवतडे सिनियर पुलिस सेंट्रल पुलिस
