नवी मुंबई एंटी करप्शन यूनिट की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार
नवी मुंबई : नवी मुंबई एंटी करप्शन यूनिट (ACB) द्वारा एक महत्वपूर्ण ट्रैप कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई APMC Mumbai के अंतर्गत वाशी स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन, कांदा-बटाटा मार्केट में की गई।
इस कार्रवाई में प्रभारी उपसचिव डॉ. दीपक आवटे (घनकचरा विभाग) तथा समीर म्हात्रे (जनरेटर ऑपरेटर, अभियांत्रिकी विभाग एवं प्रभारी घनकचरा विभाग) को हिरासत में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने शिकायतकर्ता ठेकेदार से स्वीकृत कार्य के एक वर्ष के बिल पर 15% के हिसाब से ₹1,40,000/- की रिश्वत अग्रिम रूप से मांगी थी।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन यूनिट ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आज आरोपियों को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया है।
मामले की आगे जांच जारी है तथा विस्तृत जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।
