एसीबी के जाल में सिडको का मुख्य भूमि अधिकारी; ₹22,500 रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्ता
नवी मुंबई ।सिडको की 22.5 प्रतिशत योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रकरण में रिश्वत मांगने के आरोप में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल सिडको के मुख्य भूमि एवं भूमापन अधिकारी रामदास हरिभाऊ जगताप (57 ) के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। जगताप मूल रूप से अपर जिलाधिकारी पद के अधिकारी बताए जा रहे हैं।
आरोप है कि संबंधित काम करने के लिए शिकायतकर्ता से 22,500 की रिश्वत मांगी गई थी। इस मामले में पुलिस उपअधीक्षक धर्मराज सोनके के मार्गदर्शन में एसीबी टीम ने जाल बिछाया।जगताप के निर्देश पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरेश सोनवणे ने जैसे ही शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी की टीम ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया।फिलहाल नवी मुंबई एसीबी यूनिट द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।
