श्रीनगर में नए कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, J&K पुलिस को मिलेगी नई मजबूती
श्रीनगर: ज़ेवान क्षेत्र में आयोजित एक समारोह के दौरान नव-नियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इन नए भर्ती जवानों के शामिल होने से जम्मू-कश्मीर पुलिस की ताकत और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अधिकारियों ने नव-नियुक्त कांस्टेबलों को जम्मू-कश्मीर पुलिस की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी जवान ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
अधिकारियों ने यह भी विश्वास जताया कि ये युवा पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

