Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी
National

रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

Last updated: July 18, 2026 8:46 pm
cennews
Share
4 Min Read
रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी
रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी
SHARE

रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

रामनगर और देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। नई ट्रेन से कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा और लंबे समय से चली आ रही लोगों की मांग पूरी होगी।

सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 15310 सुबह 5:50 बजे रामनगर से रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 15309 दोपहर 3:55 बजे देहरादून से चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। मार्ग में काशीपुर, रोशनपुर, पिपल्सना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर ठहराव होगा।

सभी वर्गों के यात्रियों के लिए सुविधाएं

ट्रेन में एसी सेकेंड क्लास, एसी थर्ड क्लास, एसी चेयर कार, स्लीपर क्लास, सेकेंड सिटिंग और जनरल सेकेंड क्लास कोच उपलब्ध होंगे। इससे उत्तराखंड के नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और बिजनौर के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। छात्र, किसान, व्यापारी और अन्य यात्रियों को एक ही दिन में यात्रा कर अपने कार्य पूरे करने में सुविधा मिलेगी।

पर्यटन और तीर्थाटन को मिलेगा बढ़ावा

नई रेल सेवा से जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, गिरिजा देवी मंदिर और सीतामढ़ी-सीतावनी जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। हरिद्वार और देहरादून के जरिए बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारधाम यात्रा के लिए भी बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा।

ऋषिकेश बनेगा फीडर स्टेशन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हरिद्वार पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए ऋषिकेश रेलवे स्टेशन को फीडर स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे अतिरिक्त क्षमता विकसित होगी और यात्रियों की आवाजाही अधिक सुगम बनेगी।

उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास

रेल मंत्री ने बताया कि राज्य में देहरादून, हरिद्वार जंक्शन, हर्रावाला, काशीपुर जंक्शन, किच्छा, कोटद्वार, रुड़की, काठगोदाम, लाल कुआं जंक्शन, रामनगर और टनकपुर सहित 11 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और देहरादून स्टेशनों के विकास में गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही भीड़भाड़ नियंत्रित रखने पर विशेष ध्यान रहेगा।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना बनेगी विकास की जीवनरेखा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम चल रहा है, जो राज्य के सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और पर्यटन विकास की जीवनरेखा साबित होगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को रेलवे के लिए रिकॉर्ड 4,769 करोड़ रुपए का बजट मिला है और राज्य में 40,000 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर काम जारी है।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने साझा की जींद कार्यक्रम की झलकियां, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

भारत टेक्स 2026 में रिकॉर्ड कारोबार और वैश्विक भागीदारी, भारत बना वैश्विक टेक्सटाइल हब का केंद्र

पीजीआई विस्तार से हाइड्रोजन ट्रेन तक, चंडीगढ़ से पीएम मोदी ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1.27 लाख करोड़ रुपए के ‘सेमीकॉन 2.0’ को दी मंजूरी, सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के छह स्तंभों पर होगा फोकस

इंडिया पोस्ट की रिकॉर्ड कमाई, पहली तिमाही में 22.2% बढ़ा कारोबार: ज्योतिरादित्य सिंधिया

TAGGED: रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चेंबूर के मैसूर कॉलोनी, मुकुंद नगर क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े मेथेनॉल ऑयल के एक खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान भीषण विस्फोट हो गया।
Next Article महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जम्मू-कश्मीर को ज्ञान और संस्कृति का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में पुस्तक महोत्सव एक महत्वपूर्ण पहल
जम्मू-कश्मीर को ज्ञान और संस्कृति का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में पुस्तक महोत्सव एक महत्वपूर्ण पहल
Jammu and Kashmir July 18, 2026
सनातन के पावन तीर्थ, भगवान श्री कल्कि की पुण्य धरा जनपद सम्भल के चंदौसी एवं सम्भल विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹569 करोड़ से ​अधिक लागत की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही,
सनातन के पावन तीर्थ, भगवान श्री कल्कि की पुण्य धरा जनपद सम्भल के चंदौसी एवं सम्भल विधान सभा क्षेत्रों में आज ₹569 करोड़ से ​अधिक लागत की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही,
UP July 18, 2026
महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब
महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब
Sports July 18, 2026
चेंबूर के मैसूर कॉलोनी, मुकुंद नगर क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े मेथेनॉल ऑयल के एक खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान भीषण विस्फोट हो गया।
Mumbai July 17, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?