प्रवासी उत्तराखंडियों से बोले धामी: अपनी जड़ों से जुड़े रहें, उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास
नवी मुंबई
नवी मुंबई के वाशी में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडियों के संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत का प्रस्तुतीकरण किया गया, शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को भी प्रस्तुत किया गया, जिसकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का मंचन उत्तराखंड में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही मुंबई और उत्तराखंड के बीच भौगोलिक दूरी हो, लेकिन दिलों की दूरी कभी नहीं हो सकती। दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडी राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं और उनकी उपलब्धियां पूरे उत्तराखंड का सम्मान बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई आज “मिनी उत्तराखंड” की पहचान बना चुका है।
बाइट ___ पुष्कर सिंह धामी __ सीएम उत्तराखंड
