Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की ‘विकसित उड़ान’ योजना, जोधपुर एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की ‘विकसित उड़ान’ योजना, जोधपुर एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल
National

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की ‘विकसित उड़ान’ योजना, जोधपुर एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल

Last updated: July 4, 2026 10:19 pm
cennews
Share
7 Min Read
प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की ‘विकसित उड़ान’ योजना, जोधपुर एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल
प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की ‘विकसित उड़ान’ योजना, जोधपुर एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल
SHARE

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की ‘विकसित उड़ान’ योजना, जोधपुर एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की ‘विकसित उड़ान’ योजना, जोधपुर एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के जोधपुर में उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण ‘विकसित उड़ान’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी किया। इस दौरान क्षेत्रीय हवाई संपर्क के विस्तार और विश्वस्तरीय विमानन अवसंरचना के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

कार्यक्रम में कई गणमान्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसानराव बागड़े, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

29,000 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ संशोधित उड़ान योजना

अक्टूबर 2016 में शुरू की गई उड़ान योजना के तहत अब तक 669 मार्गों का संचालन शुरू किया जा चुका है। इस योजना के माध्यम से 95 हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट और जल एयरोड्रोम को जोड़ा गया है, जिससे 1.66 करोड़ से अधिक यात्रियों को लाभ मिला है। इस सफलता को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 मार्च 2026 को संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी थी। अगले 10 वर्षों के लिए इस योजना पर लगभग 29,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे नागरिक उड्डयन क्षेत्र को गति मिलने के साथ ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

100 नए एयरोड्रोम और 200 आधुनिक हेलीपैड विकसित होंगे

संशोधित योजना के तहत 12,159 करोड़ रुपए के निवेश से 100 एयरोड्रोम विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय हवाई अड्डों के संचालन एवं रखरखाव को सहायता दी जाएगी। 3,661 करोड़ रुपए की लागत से 200 आधुनिक हेलीपैड विकसित होंगे, जबकि क्षेत्रीय एयरलाइन संचालन को बनाए रखने के लिए 10,043 करोड़ रुपए की व्यवहार्यता अंतर निधि उपलब्ध कराई जाएगी। योजना में दूरदराज के क्षेत्रों में संचालन के लिए एचएएल ध्रुव और डोर्नियर जैसे स्वदेशी विमानों एवं हेलीकॉप्टरों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

राममोहन नायडू बोले- उड़ान भारत की आकांक्षाओं का उत्सव

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग 29,000 करोड़ रुपए के ऐतिहासिक परिव्यय वाली संशोधित उड़ान योजना भारत की विमानन यात्रा का नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि 2016 से उड़ान योजना ने हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए सुलभ और किफायती बनाया है। यह योजना किसानों, छात्रों, उद्यमियों, कारीगरों और व्यवसायों को नए अवसर उपलब्ध करा रही है तथा टियर-2 और टियर-3 शहरों से लेकर दूरदराज के क्षेत्रों तक आर्थिक विकास, पर्यटन, रोजगार और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा दे रही है।

480 करोड़ रुपए की लागत से बना नया टर्मिनल

प्रधानमंत्री ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा लगभग 480 करोड़ रुपए की लागत से विकसित जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया। यह परियोजना ‘ब्लू सिटी’ और थार मरुस्थल के प्रवेश द्वार के रूप में प्रसिद्ध जोधपुर की हवाई संपर्क क्षमता को मजबूत करेगी तथा पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

20 लाख यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाला टर्मिनल

करीब 23,342 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस नए टर्मिनल की क्षमता व्यस्त समय में 1,500 यात्रियों तथा सालाना 20 लाख यात्रियों की आवाजाही संभालने की है। इसमें 20 चेक-इन काउंटर, अत्याधुनिक सुरक्षा जांच प्रणाली, आधुनिक बैगेज प्रबंधन प्रणाली और छह एयरोब्रिज की सुविधा दी गई है। नए एप्रन पर 11 ए-321 विमान और एक एटीआर-72 विमान खड़े किए जा सकेंगे। वहीं, लगभग 320 कारों की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

राजस्थानी विरासत की झलक देगा नया टर्मिनल

राममोहन नायडू किंजारापु ने कहा कि नया टर्मिनल मारवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत को दर्शाता है। इसकी बाहरी संरचना राजस्थानी शैली में तैयार की गई है, जबकि अंदरूनी सज्जा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे हवाई अड्डों का निर्माण कर रही है जो आधुनिक अवसंरचना और भारत की सांस्कृतिक पहचान का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करते हैं।

हरित भवन मानकों के अनुरूप तैयार की गई सुविधा

मौजूदा टर्मिनल की सालाना क्षमता करीब चार लाख यात्रियों की थी, जो बढ़ते यातायात के कारण पूरी तरह भर चुकी थी। नया टर्मिनल भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें ऊर्जा दक्ष प्रणाली, जल संरक्षण उपाय और हरित भवन मानकों को अपनाया गया है। टर्मिनल को 5-स्टार ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके डिजाइन में मेहराब और झरोखे जैसे पारंपरिक राजस्थानी स्थापत्य तत्वों को आधुनिक वास्तुकला के साथ जोड़ा गया है।

मुरलीधर मोहोल ने बताया ऐतिहासिक कदम

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि जोधपुर का नया टर्मिनल पश्चिमी राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा और पर्यटकों के लिए राजस्थान की पहली यादगार झलक बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उड़ान योजना का अगले दशक के लिए विस्तार भारत में विमानन क्षेत्र को और अधिक लोकतांत्रिक बनाएगा तथा देश के सभी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगा।

नागरिक उड्डयन क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार

सरकार के अनुसार, संशोधित उड़ान योजना और जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे क्षेत्रीय हवाई संपर्क मजबूत होगा, हवाई अड्डा अवसंरचना का विस्तार होगा, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा देशभर में समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

You Might Also Like

विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी

भारत को वैश्विक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब बनाने के लिए हरित विकास और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी : भूपेंद्र यादव

प्रधानमंत्री की सेशेल्स यात्रा में भारत-सेशेल्स के बीच कृषि सहयोग पर हुआ अहम समझौता

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और E-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री एवं वितरण पर लगे अस्थायी प्रतिबंध हटाएGovernment Lifts Temporary Restrictions On Sale And Distribution Of Petrol And Diesel

TAGGED: जोधपुर एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल, प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की ‘विकसित उड़ान’ योजना

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नवी मुंबईं के नेरुल में बड़ा हादसा: शॉर्ट सर्किट के बाद करंट फैलने से दो छात्राएं झुलसीं, अस्पताल में भर्ती नवी मुंबईं के नेरुल में बड़ा हादसा: शॉर्ट सर्किट के बाद करंट फैलने से दो छात्राएं झुलसीं, अस्पताल में भर्ती
Next Article वैभव सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास वैभव सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दीक्षित महाविद्यालय के विधि छात्रों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, परिणाम में गड़बड़ी का लगाया आरोप।
UP July 5, 2026
थाने-बेलापुर रोड पर मानसून पूर्व तैयारियों की खुली पोल!
Mumbai July 5, 2026
ICC अध्यक्ष जय शाह ने महिला टी20 विश्व कप की रिकॉर्ड तोड़ सफलता की सराहना की
ICC अध्यक्ष जय शाह ने महिला टी20 विश्व कप की रिकॉर्ड तोड़ सफलता की सराहना की
Sports July 5, 2026
विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी
विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी
National July 5, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?