Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रधानमंत्री का लालकिले से बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों की खोज के लिए चलेगा ‘प्रतिभा खोज’ अभियान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > प्रधानमंत्री का लालकिले से बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों की खोज के लिए चलेगा ‘प्रतिभा खोज’ अभियान
Sports

प्रधानमंत्री का लालकिले से बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों की खोज के लिए चलेगा ‘प्रतिभा खोज’ अभियान

Last updated: August 16, 2026 10:38 pm
cennews
Share
3 Min Read
प्रधानमंत्री का लालकिले से बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों की खोज के लिए चलेगा ‘प्रतिभा खोज’ अभियान
प्रधानमंत्री का लालकिले से बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों की खोज के लिए चलेगा ‘प्रतिभा खोज’ अभियान
SHARE

प्रधानमंत्री का लालकिले से बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों की खोज के लिए चलेगा ‘प्रतिभा खोज’ अभियान

प्रधानमंत्री का लालकिले से बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों की खोज के लिए चलेगा ‘प्रतिभा खोज’ अभियान

भारत अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने खेलों में भारत की बढ़ती ताकत, खिलाड़ियों के लिए सरकार की योजनाओं और 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी का जिक्र करते हुए देशभर में नई खेल प्रतिभाओं की खोज के लिए ‘प्रतिभा खोज’ अभियान चलाने का ऐलान किया।

‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत खेल की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है। अब अंतरराष्ट्रीय खेलों के पोडियम पर भारत का राष्ट्रगान सुनाई देता है और तिरंगा लहराता दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि ‘टॉप्स’ योजना ने बड़ी सफलता हासिल की है। ‘खेलो इंडिया गेम्स’, यूनिवर्सिटी गेम्स, विंटर गेम्स और बीच गेम्स के साथ खेल संरचनाओं, कोचिंग, स्पोर्ट्स मेडिसिन और खेल पोषण के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

युवाओं के लिए खुल रहा बड़ा अवसर

पीएम मोदी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर खुल रहा है और भारत की पदक संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत 2026 में ओलंपिक का मजबूत दावेदार बनकर आगे बढ़ रहा है। साथ ही 2030 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने वाला है।

कई खेलों में क्वालीफाई नहीं कर पाता भारत

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के ओलंपिक खेलों में करीब 40 प्रकार के खेल होते हैं, जिनमें लगभग 325 से 350 प्रतिस्पर्धाएं शामिल हैं। भारत इनमें से करीब दो-तिहाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाता और कई खेलों में क्वालीफाई भी नहीं करता। उन्होंने कहा कि अब उन खेलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जिनमें भारत की भागीदारी और प्रदर्शन कमजोर है।

गांव-गांव और स्कूल-स्कूल खोजी जाएगी प्रतिभा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी कर रहा है। इसके लिए देश में खेल प्रतिभाओं की पहचान पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों में प्रतिभा तलाशने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर और स्कूल-स्कूल ‘प्रतिभा खोज’ अभियान चलाया जाएगा।

प्रशिक्षण देकर तैयार किए जाएंगे श्रेष्ठ खिलाड़ी

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत बच्चों की खेल प्रतिभा की पहचान की जाएगी। इसके बाद उन्हें उचित प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराकर देश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से भारत को उन खेलों में भी मजबूत आधार तैयार करने में मदद मिलेगी, जहां फिलहाल देश की मौजूदगी सीमित है।

You Might Also Like

कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 पदक जीतने वाले भारतीय सेना के खिलाड़ियों से राजनाथ सिंह ने की मुलाकात

कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 35 मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियन

श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम घोषित, चमारी अटापट्टू संभालेंगी कप्तानी: महिला एशिया कप

दिल्ली में भिड़ेंगे भारत-अफगानिस्तान, तीन मैचों की T20I सीरीज का शेड्यूल जारी

अजिंक्य रहाणे की नई पारी शुरू, श्रीलंका दौरे पर टेस्ट कमेंट्री में करेंगे डेब्यू

TAGGED: खिलाड़ियों की खोज के लिए चलेगा ‘प्रतिभा खोज’ अभियान, प्रधानमंत्री का लालकिले से बड़ा ऐलान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’
Next Article कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 पदक जीतने वाले भारतीय सेना के खिलाड़ियों से राजनाथ सिंह ने की मुलाकात कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 पदक जीतने वाले भारतीय सेना के खिलाड़ियों से राजनाथ सिंह ने की मुलाकात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 पदक जीतने वाले भारतीय सेना के खिलाड़ियों से राजनाथ सिंह ने की मुलाकात
कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 पदक जीतने वाले भारतीय सेना के खिलाड़ियों से राजनाथ सिंह ने की मुलाकात
Sports August 16, 2026
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’
National August 16, 2026
भारी बारिश से हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त, 118 सड़कें बंद
भारी बारिश से हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त, 118 सड़कें बंद
National August 16, 2026
पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
Jammu and Kashmir August 16, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?