Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी बोले- क्रिकेट से आगे बढ़ेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का खेल सहयोग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > पीएम मोदी बोले- क्रिकेट से आगे बढ़ेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का खेल सहयोग
Sports

पीएम मोदी बोले- क्रिकेट से आगे बढ़ेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का खेल सहयोग

Last updated: July 10, 2026 11:37 am
cennews
Share
3 Min Read
पीएम मोदी बोले- क्रिकेट से आगे बढ़ेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का खेल सहयोग
पीएम मोदी बोले- क्रिकेट से आगे बढ़ेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का खेल सहयोग
SHARE

पीएम मोदी बोले- क्रिकेट से आगे बढ़ेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का खेल सहयोग

20260710092634
पीएम मोदी बोले- क्रिकेट से आगे बढ़ेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का खेल सहयोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचकर ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को नई दिशा देना है।

युवा खिलाड़ियों से मिले, स्टीव वॉ भी रहे मौजूद

एमसीजी में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने उनसे ऑटोग्राफ लिए और सामूहिक तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

‘क्रिकेट दोनों देशों का साझा जुनून’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एमसीजी में आकर किसी भी भारतीय के मन में भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबलों का रोमांच और दोनों देशों के साझा क्रिकेट प्रेम की भावना जाग उठती है। उन्होंने कहा कि आज यहां खेल की खुशी, भारत-ऑस्ट्रेलिया मित्रता की गर्मजोशी और भविष्य के चैंपियनों का उत्साह देखने को मिला।

कबड्डी से क्रिकेट तक बढ़ेगा सहयोग

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्हें कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट से जुड़े युवा खिलाड़ियों से बातचीत का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप के तहत क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा। दोनों देश स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, टेक्नोलॉजी और खेलों से जुड़े अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

‘खेलो इंडिया’ और ओलंपिक विजन का किया जिक्र

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल के जरिए छोटे शहरों, गांवों और सामान्य परिवारों के बच्चों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए प्रयासरत है, जबकि 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन करेगा। ऐसे बड़े आयोजन दोनों देशों के बीच खेल सहयोग के नए अवसर लेकर आएंगे।

बिग बैश लीग के मैच का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों को एक-दूसरे से सीखने और साथ काम करने के कई नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बिग बैश लीग का एक मैच भारत के चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। किसी भी स्पोर्टिंग लीग के लिए भारत में आयोजन बड़ी रीच और व्यूअरशिप की गारंटी है।

साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का जताया भरोसा

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि खेलों की तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी भी हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम साथ खेलें और हम साथ जीतें।”

You Might Also Like

इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया, टी20 सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर कायम

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल पहनेगा जूट से बने परिधान, दुनिया को दिखेगी भारत की नई पहल

ICC अध्यक्ष जय शाह ने महिला टी20 विश्व कप की रिकॉर्ड तोड़ सफलता की सराहना की

वैभव सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

TAGGED: पीएम मोदी बोले- क्रिकेट से आगे बढ़ेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का खेल सहयोग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया, टी20 सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया, टी20 सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा
Next Article मुख्यमंत्री ने SKICC श्रीनगर में ‘सतत पर्यटन योजना’ कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में भविष्य के पर्यटन मॉडल पर जोर मुख्यमंत्री ने SKICC श्रीनगर में ‘सतत पर्यटन योजना’ कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में भविष्य के पर्यटन मॉडल पर जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नासिक मे कोयता गैंग की दहशत पंडित कॉलोनी मे युवक के ऊपर कोयता से हमलानासिक शहर मे इन दिनों पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता हुआ नजर आ रहा है
नासिक मे कोयता गैंग की दहशत पंडित कॉलोनी मे युवक के ऊपर कोयता से हमलानासिक शहर मे इन दिनों पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता हुआ नजर आ रहा है
Mumbai July 10, 2026
फाइव स्टार मेहमाननवाजी के बाद भी नहीं पहुंचीं मौसमी चटर्जी; अब चुकाने होंगे 4.25 लाख रुपये
फाइव स्टार मेहमाननवाजी के बाद भी नहीं पहुंचीं मौसमी चटर्जी; अब चुकाने होंगे 4.25 लाख रुपये
Mumbai July 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर। रामपुर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर। रामपुर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
UP July 10, 2026
मुख्यमंत्री ने SKICC श्रीनगर में ‘सतत पर्यटन योजना’ कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में भविष्य के पर्यटन मॉडल पर जोर
मुख्यमंत्री ने SKICC श्रीनगर में ‘सतत पर्यटन योजना’ कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में भविष्य के पर्यटन मॉडल पर जोर
Jammu and Kashmir July 10, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?