Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पद्म श्री से सम्मानित हुईं सविता पूनिया, हॉकी इंडिया ने दी बधाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > पद्म श्री से सम्मानित हुईं सविता पूनिया, हॉकी इंडिया ने दी बधाई
Sports

पद्म श्री से सम्मानित हुईं सविता पूनिया, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

Last updated: June 28, 2026 10:16 pm
cennews
Share
4 Min Read
पद्म श्री से सम्मानित हुईं सविता पूनिया, हॉकी इंडिया ने दी बधाई
पद्म श्री से सम्मानित हुईं सविता पूनिया, हॉकी इंडिया ने दी बधाई
SHARE

पद्म श्री से सम्मानित हुईं सविता पूनिया, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

पद्म श्री से सम्मानित हुईं सविता पूनिया, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर हॉकी इंडिया ने उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सविता को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया।

हॉकी इंडिया ने कहा- भारतीय खेलों की सच्ची आइकन

इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए हॉकी इंडिया ने सविता को भारतीय खेलों की “सच्ची आइकन” बताया। संगठन ने कहा कि यह सम्मान भारतीय हॉकी में एक दशक से अधिक समय तक दिए गए उनके असाधारण योगदान की उचित पहचान है। हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “एक सच्चे आइकन के लिए पद्म श्री। भारतीय महिला हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी सविता को भारतीय खेलों में उनके शानदार योगदान के लिए माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से पद्म श्री मिला। एक खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है, जिसने एक दशक से ज्यादा समय तक भारत के गोल पोस्ट की रक्षा की है और अपनी प्रतिभा, साहस तथा नेतृत्व क्षमता से लाखों लोगों को प्रेरित किया है।”

परिवार और टीम के लिए गर्व का क्षण

इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए सविता ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उनके परिवार और टीम के साथियों की भी है, जिन्होंने पूरे सफर में उनका साथ दिया। सविता ने कहा, “यह अपने आप में बहुत बड़ा सम्मान है। जब मैंने हॉकी खेलना शुरू किया था, तब कभी नहीं सोचा था कि मेरा सफर इतना लंबा होगा और मुझे इतना बड़ा व्यक्तिगत सम्मान मिलेगा। यह मेरे, मेरे परिवार और मेरी टीम के लिए गर्व का क्षण है।”

परिवार के सहयोग ने मुश्किल दौर में संभाला

अपने करियर के संघर्षों को याद करते हुए सविता ने बताया कि कई बार ऐसे हालात आए जब उन्हें लगा कि शायद उन्हें खेल छोड़ना पड़ेगा, लेकिन परिवार के सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। उन्होंने कहा, “मेरे परिवार के समर्थन की वजह से ही मैं हॉकी में बनी रही। आज मेरा पूरा परिवार मेरे साथ है और सभी बेहद खुश हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार की लड़की होने के नाते, माता-पिता से मिला समर्थन मेरे लिए बहुत खास रहा है।”

युवा खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र

सविता ने कहा कि उनका सफर देशभर की युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बन सकता है। उन्होंने युवाओं से धैर्य, समर्पण और कड़ी मेहनत को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा, “अगर सविता यह कर सकती है तो हमारी बेटियां भी कर सकती हैं। किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए पैशन, डेडिकेशन और सब्र जरूरी है। आज की पीढ़ी जल्दी परिणाम चाहती है, लेकिन खेलों में चुनौतियां और संघर्ष सफर का हिस्सा होते हैं। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।”

भारतीय हॉकी की सबसे सफल गोलकीपरों में शामिल

भारतीय हॉकी इतिहास की सबसे सफल गोलकीपरों में गिनी जाने वाली सविता ने 20 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में स्थापित किया। वर्ष 2025 में वह पीआर श्रीजेश के बाद 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दूसरी भारतीय गोलकीपर बनीं। यह उपलब्धि उनके लंबे और सफल करियर की गवाही देती है

You Might Also Like

Ind Vs Eng: वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के दौरान अलग ड्रेसिंग रूम मिलेगा, BCCI ने बताई वजह

पद्म पुरस्कार- 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया

पीएम मोदी ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया 23 जून को केरल के दौरे पर, ‘साइकिलिंग बाय द सी’ में लेंगे भाग

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत का जलवा, 6 पदक हुए पक्के

TAGGED: पद्म श्री से सम्मानित हुईं सविता पूनिया, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Ind Vs Eng: वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के दौरान अलग ड्रेसिंग रूम मिलेगा, BCCI ने बताई वजह Ind Vs Eng: वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के दौरान अलग ड्रेसिंग रूम मिलेगा, BCCI ने बताई वजह
Next Article NASIK नासिक के सातपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में भीषण आग, दमकल विभाग के प्रयास जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टीईटी पेपर लीक मामले में एबीवीपी का वाशी में आंदोलन
टीईटी पेपर लीक मामले में एबीवीपी का वाशी में आंदोलन
Mumbai June 28, 2026
NASIK
MPSC की सभी प्रारंभिक परीक्षाएं अब होंगी ऑनलाइन, अध्यक्ष विवेक भीमनराव का बड़ा ऐलान
Mumbai June 28, 2026
NASIK
विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर 56 करोड़ रुपये के ड्रग्स नष्ट, ‘नशामुक्त नवी मुंबई’ अभियान को मिली मजबूती
Mumbai June 28, 2026
NASIK
घणसोली की हाउसिंग सोसायटी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों पर बिना अनुमति घरों में प्रवेश कर फोटो लेने का लगाया आरोप, अग्निशमन विभाग के अधिकारी के अवैध निर्माण बचाने के लिए दबाव बनाने के लिए भेजे जवान, पद का दुरुपयोग का आरोप
Mumbai June 28, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?