ठाणे : विश्वकर्मा भगवान सेवा संस्था द्वारा 19 वें वर्ष विश्वकर्मा महापूजा में आयोजकों की प्रतिक्रिया
पनवेल में पत्नी की हत्या कर शव फेंकने वाला पति और उसका साथी गिरफ्तार,
अफेयर के शक में दिया वारदात को अंजाम
नवी मुंबई।नवी मुंबई के पनवेल शहर पुलिस ने गव्हाण फाटा ब्रिज के पास मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए मृतका के पति और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त मयूर भुजबल के मार्गदर्शन में पनवेल शहर पुलिस टीम द्वारा की गई।
एसीपी मयूर भुजबल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 16 तारीख की सुबह पनवेल शहर पुलिस स्टेशन को गव्हाण फाटा ब्रिज के नीचे, रेलवे ब्रिज के समीप एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और डीबी की टीम ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया. जांच के दौरान मृतका की पहचान विवियाना सुशील हिरेन के रूप में हुई. पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति सुशील हिरेन ने अपने दोस्त रमेश एक्का के साथ मिलकर की थी. पूछताछ और तफ्तीश में सामने आया कि पति को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित प्रेम संबंध होने का गहरा शक था. इसी विवाद के चलते 15 तारीख की रात करीब 7 से 8 बजे के बीच आरोपियों ने महिला के साथ जमकर मारपीट व हाथापाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपियों ने शव को गव्हाण फाटा ब्रिज के नीचे ठिकाने लगा दिया था. पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और दोनों मुख्य आरोपियों सुशील हिरेन तथा रमेश एक्का को बीती रात गिरफ्तार कर लिया. पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की कानूनी पूछताछ कर रही है।
बाइट:- मयूर भुजबल ( सहायक पुलिस आयुक्त नवी मुंबई पुलिस)
