ब्रेकिंग न्यूज़ | नवी मुंबई
जेएनपीटी पोर्ट पर बड़ा हादसा, जहाज से कंटेनर गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल
नवी मुंबई के उरण स्थित जेएनपीटी (नावा शेवा फ्री पोर्ट टर्मिनल) में आज एक गंभीर हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक जहाज से कंटेनर अचानक नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया और घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
