कल्याण से J J हॉस्पिटल जा रही 24 वर्षीय महिला शीतल काले ने मुंबई की लोकल ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म
दिनांक 04 जुलाई 2026 को कल्याण इंदिरा नगर निवासी 24 वर्षीय शीतल काले नामक महिला जो डिलीवरी के लिए टिटवाला CSTM – 46 फास्ट लोकल पकड़कर J J हॉस्पिटल जा रही थी , कल्याण से फास्ट लोकल के पहले महिला कोच के बाद वाले जनरल कोच में बैठी और बैठते ही पेट में दर्द शुरू हो गया एवं चलती ट्रेन में नन्ही बच्ची को जन्म दिया उक्त महिला के साथ उपरोक्त समय पर उसकी सास मौजूद थी सूचना पर थाने जीआरपी -WPC जमादार WPC अक्षता गायकर जीआरपी एवं RPf स्टॉप उप निरिक्षक जे पी राजपूत , सहायक उप निरिक्षक भवर सिंह कांस्टेबल दीपक मालिक , महिला आरक्षक मोहनी नौटियाल dy/ss एस पी गुप्ता एवं पॉइंसमैन द्वारा उक्त लोकल को थाने स्टेशन पर अटेंड किया गया एवं उक्त महिला एवं बच्ची को सुरक्षित प्रथम उपचार किया बाद एंबुलेस द्वार अग्रीम उपचार हेतु सिविल हॉस्पिटल थाने रवाना किया !
महेंद्र मणि पाण्डेय पत्रकार मुंबई
