Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंडियन विमेंस हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा, सलीमा टेटे को टीम की कमान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > इंडियन विमेंस हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा, सलीमा टेटे को टीम की कमान
Sports

इंडियन विमेंस हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा, सलीमा टेटे को टीम की कमान

Last updated: May 18, 2026 8:08 pm
cennews
Share
4 Min Read
इंडियन विमेंस हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा, सलीमा टेटे को टीम की कमान
इंडियन विमेंस हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा, सलीमा टेटे को टीम की कमान
SHARE

इंडियन विमेंस हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा, सलीमा टेटे को टीम की कमान

इंडियन विमेंस हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा, सलीमा टेटे को टीम की कमान

हॉकी इंडिया ने सोमवार को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय विमेंस हॉकी टीम की घोषणा की। भारत को ऑस्ट्रेलिया से 4 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 26 मई से होना है। सीरीज के सभी चार मुकाबले पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच 26, दूसरा मुकाबला 27 मई, तीसरा मैच 29 और अंतिम मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। इस दौरे को एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 के लिहाज से अहम माना जा रहा है, जो 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में होना है।

भारतीय टीम इस साल की शुरुआत में अर्जेंटीना में शानदार प्रदर्शन के बाद इस दौरे पर जा रही है, जहां उन्होंने अपनी चार मुकाबलों की सीरीज में दो जीत हासिल करने के लिए कड़ी चुनौती पेश की थी। इसके बाद से भारतीय टीम भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बेंगलुरु में नेशनल कैंप में कड़ी ट्रेनिंग कर रही है, और आगे के व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की तैयारी के लिए अपने खेल के खास पहलुओं को बेहतर बना रही है।

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सलीमा टेटे आने वाले दौरे के लिए टीम की अगुवाई करेंगी। उनके पास सविता, सुशीला चानू पुखरामबम, लालरेमसियामी और नवनीत कौर जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ सोनम, हिना बानो और लालथंतलुआंगी जैसी रोमांचक युवा प्रतिभाएं भी होंगी।

गोलकीपिंग विभाग में सविता और बीचू देवी खारीबाम भरोसेमंद विकल्प होंगी। डिफेंस में, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुआंगी और ज्योति, शिल्पी डबास के साथ खेलेंगी, जिन्हें पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली है। लालथंतलुआंगी को भी पहली बार सीनियर टीम में मौका दिया गया है।

सलीमा टेटे नेहा और लालरेमसियामी जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मिडफील्ड विभाग की अगुवाई करेंगी, जबकि साक्षी राणा और सुनीता टोप्पो छाप छोड़ना चाहेंगी। दीपिका सोरेंग और सोनम को भी मिडफील्ड यूनिट में शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है।

नवनीत कौर से उम्मीद की जाएगी कि वह अपनी शानदार गोल करने वाली फॉर्म को इस दौरे पर भी बरकरार रखें, क्योंकि वह फॉरवर्ड लाइन को लीड करेंगी जिसमें बलजीत कौर; दीपिका; अन्नू; इशिका; हिना बानो, जिन्होंने अभी सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है; और रुतुजा दादासो पिसल शामिल हैं।

स्क्वाड पर अपने विचार शेयर करते हुए मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, “हमने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों वाला संतुलित स्क्वाड चुना है, जिनमें से कुछ को इंटरनेशनल लेवल पर अपना पहला मौका मिलेगा। खिलाड़ियों के लिए खुद को डेवलप करते रहना जरूरी है और ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका इंटरनेशनल मुकाबलों में दबाव के अंदर खेलना है। इन खिलाड़ियों के पास अब अपना बेस्ट दिखाने का मौका है, और मैं उनके प्रदर्शन को देखने के लिए उत्साहित हूं।”

ऑस्ट्रेलिया 2026 दौरे के लिए भारतीय टीम का 22 खिलाड़ियों का स्क्वॉड

गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम

डिफेंडर: निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर: सलीमा टेटे, लालरेमसियामी, नेहा, साक्षी राणा, सुनीता टोप्पो, दीपिका सोरेंग, सोनम

फॉरवर्ड: नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, अन्नू, इशिका, हिना बानो, रुतुजा दादासो पिसल

You Might Also Like

एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत ने हासिल किया तीसरा स्थान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया

राष्ट्रमंडल खेल 2026 की तैयारियों की समीक्षा, खिलाड़ियों के समर्थन पर जोर

आईपीएल में कोहली के शतक से आरसीबी की शानदार जीत

TAGGED: इंडियन विमेंस हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा, सलीमा टेटे को टीम की कमान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 38 देशों के साथ एफटीए से बढ़ेगा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल 38 देशों के साथ एफटीए से बढ़ेगा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल
Next Article रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर चांगथांग में ‘नोमैडिक म्यूजियम’ का उद्घाटन
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर चांगथांग में ‘नोमैडिक म्यूजियम’ का उद्घाटन
Jammu and Kashmir May 18, 2026
जनगणना 2027: स्वयं गणना को बढ़ावा, हर घर से भागीदारी की अपील
जनगणना 2027: स्वयं गणना को बढ़ावा, हर घर से भागीदारी की अपील
Jammu and Kashmir May 18, 2026
श्री अमरनाथ यात्रा से पहले तैयारियों की समीक्षा, पंथा चौक यात्री निवास का निरीक्षण
श्री अमरनाथ यात्रा से पहले तैयारियों की समीक्षा, पंथा चौक यात्री निवास का निरीक्षण
Jammu and Kashmir May 18, 2026
रामपुर/ कैमिस्ट एसोसिएशन रजि. ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित दवा दुकानों एवं फार्मेसी बंद के आह्वान का कड़ा विरोध किया है।
रामपुर/ कैमिस्ट एसोसिएशन रजि. ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित दवा दुकानों एवं फार्मेसी बंद के आह्वान का कड़ा विरोध किया है।
UP May 18, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?