By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट
Sports

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट

cennews
Last updated: October 6, 2026 6:08 pm
By cennews
Share
4 Min Read
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट
SHARE

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट

विमेंस एशिया कप 2026 और एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद, भारत की शेफाली वर्मा और श्री चरणी के साथ-साथ श्रीलंकाई कप्तान चामरी अट्टापट्टू को सितंबर 2026 के लिए ‘आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड’ के लिए नामित किया गया है। वहीं, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद, भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के साथ जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को सितंबर के लिए ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड’ के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

शेफाली के लिए भारत की ओपनिंग बैटिंग लाइन-अप में यह महीना बहुत शानदार रहा। उन्होंने सात टी20 मैचों में 72 की औसत और 184.61 के स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए। 22 वर्षीय खिलाड़ी ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया और 13 की औसत से छह विकेट लिए। वह विमेंस एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं और पांच पारियों में 236 रन बनाए।

वहीं, श्री चरणी गेंदबाजी में भारत की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरीं। बाएं हाथ की स्पिनर ने सितंबर में सात टी20 मुकाबलों में 18 विकेट चटकाए। श्री चरणी ने भारत के सफल एशिया कप अभियान के दौरान 12 विकेट लिए, जबकि एशियन गेम्स 2026 में 8 शिकार किए। श्रीलंकाई कप्तान अथापथु ने ऑलराउंड खेल दिखाते हुए महिला एशिया कप के सेमीफाइनल और फिर एशियन गेम्स के फाइनल तक पहुंची। बाएं हाथ की बल्लेबाज ने सात टी20 मुकाबलों में 37.66 के औसत से 226 रन बनाए। इसके अलावा, 6.08 के इकॉनमी रेट से 14 विकेट भी लिए।

पुरुष खिलाड़ियों की बात करें, तो अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के दौरान अभिषेक ने 76.33 की औसत से 229 रन बनाए। उन्होंने दिल्ली में खेले गए पहले मैच में 32 गेंदों पर 82 रन बनाकर जबरदस्त वापसी की। अभिषेक ने सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 157 रन का लक्ष्य 38 गेंदें बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इसके बाद उन्होंने दूसरे टी20 मुकाबले में 19 गेंदों पर 39 रन बनाए और फिर तीसरे मैच में सीरीज की सबसे यादगार पारी खेली। अभिषेक ने सिर्फ 45 गेंदों पर 108 रन बनाए और 30 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की, जो किसी ‘फुल मेंबर’ देश के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टी20 सेंचुरी थी। शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था।

दूसरी तरफ, भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए सितंबर का महीना शानदार रहा, जिसमें उन्होंने वनडे फॉर्मेट में रिकॉर्डतोड़ पारियां खेलीं। गिल ने तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 110 रन की पारी खेली, जबकि गुवाहाटी में नाबाद 223 रन बनाए। दोनों मुकाबले भारत ने जीते और सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
वहीं, सिकंदर रजा का नॉमिनेशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई प्रभावशाली प्रदर्शनों के बाद आया है, भले ही जिम्बाब्वे तीन मैचों की वनडे सीरीज हार गया। नंबर 2 वनडे ऑल-राउंडर ने पहले मैच में अहम भूमिका निभाई और जिम्बाब्वे को तब संभाला जब लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के चार विकेट गिर चुके थे। उन्होंने 57 रन बनाए और क्रेग इर्विन के साथ 98 रनों की साझेदारी की।

रजा ने दूसरे वनडे में 45 गेंदों पर 45 रन बनाए और फिर सीरीज के आखिरी मैच में भी अहम योगदान दिया। जब जिम्बाब्वे के विकेट गिर रहे थे और रजा 29वें ओवर में क्रीज पर आए, तो उन्होंने 72 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाकर अपनी टीम को 271/8 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की

You Might Also Like

विश्व कप से एशियन गेम्स गोल्ड तक, हरमनप्रीत की कप्तानी में महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर

Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया

भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, 124 रन से जीतकर फाइनल में बनाई जगह: एशियन गेम्स

Asian Games 2026: ग्रीको-रोमन रेसलिंग में सुनील कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा

एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा

TAGGED: अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट, आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जल प्रबंधन में गुजरात मॉडल बना मिसाल, ग्लोबल साउथ को सीख लेने की सलाह : पीएमओ जल प्रबंधन में गुजरात मॉडल बना मिसाल, ग्लोबल साउथ को सीख लेने की सलाह : पीएमओ
Next Article विश्व कप से एशियन गेम्स गोल्ड तक, हरमनप्रीत की कप्तानी में महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर विश्व कप से एशियन गेम्स गोल्ड तक, हरमनप्रीत की कप्तानी में महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कृषि-बागवानी की चुनौतियों से निपटने के लिए AI और मानव बुद्धिमत्ता में तालमेल जरूरी: एलजी मनोज सिन्हा
कृषि-बागवानी की चुनौतियों से निपटने के लिए AI और मानव बुद्धिमत्ता में तालमेल जरूरी: एलजी मनोज सिन्हा
Jammu and Kashmir October 6, 2026
जनपद लखनऊ एवं सीतापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का आज हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही, बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की।
जनपद लखनऊ एवं सीतापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का आज हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही, बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की।
UP October 6, 2026
विश्व कप से एशियन गेम्स गोल्ड तक, हरमनप्रीत की कप्तानी में महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर
विश्व कप से एशियन गेम्स गोल्ड तक, हरमनप्रीत की कप्तानी में महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर
Sports October 6, 2026
जल प्रबंधन में गुजरात मॉडल बना मिसाल, ग्लोबल साउथ को सीख लेने की सलाह : पीएमओ
जल प्रबंधन में गुजरात मॉडल बना मिसाल, ग्लोबल साउथ को सीख लेने की सलाह : पीएमओ
Blog October 6, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?