अवैध निर्माण करने वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए मनपा ने दिया पुलिस को पत्र

अवैध निर्माण करने वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए मनपा ने दिया पुलिस को पत्र

cennews
2 Min Read
अवैध निर्माण करने वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए मनपा ने दिया पुलिस को पत्र

अवैध निर्माण करने वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए मनपा ने दिया पुलिस को पत्र

नवी मुंबई : तुर्भे सेक्टर-20 स्थित ‘सिडको’ की जमीन पर बनी बैठी चाळ की सदनिका क्रमांक ए-2, 607, 608, 609 और 610 को एकत्रित कर अवैध निर्माण किए जाने के मामले में अब कार्रवाई तेज हो गई है। इस प्रकरण में अवैध निर्माण धारकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका की ओर से एपीएमसी पुलिस थाने को पत्र भेजा गया है।
तुर्भे स्टोर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पांडुरंग गोविंद तिर्थे ने राज्य के वन मंत्री Ganesh Naik के जनता दरबार में शिकायत आवेदन देकर उक्त अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मंत्री गणेश नाईक ने जनता दरबार में ही नवी मुंबई मनपा तुर्भे विभाग अधिकारी सागर मोरे को संबंधित निर्माण पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मनपा की ओर से अवैध निर्माण को नोटिस जारी की गई।
मनपा तुर्भे ‘डी’ विभाग के सहायक आयुक्त तथा विभाग अधिकारी द्वारा एपीएमसी, तुर्भे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सिद्धलिंग श्रीमंत बुरणापुरे और शिवराज बसवराज बिराजदार ने महाराष्ट्र प्रादेशिक नियोजन एवं नगररचना अधिनियम, 1966 के तहत आवश्यक अनुमति लिए बिना अवैध निर्माण किया है। इस निर्माण को अधिनियम की धारा 54 के अंतर्गत नोटिस जारी की गई है तथा संबंधितों के खिलाफ कानूनी मामला दर्ज करने की मांग की गई है।
मनपा प्रशासन ने इस कार्रवाई के लिए कनिष्ठ अभियंता विनोद आंब्रे को अधिकृत किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता पांडुरंग तिर्थे ने कहा कि जब तक अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर संबंधितों पर फौजदारी मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष और पाठपुरावा जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment