Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह
Sports

सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

Last updated: May 19, 2026 11:13 pm
cennews
Share
3 Min Read
सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह
सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह
SHARE

सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ एसआरएच ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस टीम के साथ गुजरात टाइटंस (जीटी) ने भी अगले दौर का टिकट पक्का किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 मुकाबलों में 9 जीत के साथ पहले ही प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी थी, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने भी शीर्ष-4 में अपनी जगह बना ली है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इस टीम ने 48 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (15) ने कार्तिक शर्मा (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की।

सीएसके ने 100 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे, जहां से देवाल्ड ब्रेविस ने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।

देवाल्ड ब्रेविस 27 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से पैट कमिंस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। साकिब हुसैन ने 2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने महज 18 के स्कोर पर ट्रेविस हेड (6) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के साथ 31 गेंदों में 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया।

अभिषेक 21 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 4 बाउंड्री शामिल रहीं। यहां से हेनरिक क्लासेन ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 75 रन जोड़कर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।

क्लासेन 26 गेंदो में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जहां से ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। किशन 47 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 70 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जब तक ईशान का विकेट गिरा, तब तक टीम जीत की दहलीज तक पहुंच गई थी। सलिल अरोड़ा (10) और स्मरण रविचंद्रन (5) ने नाबाद रहते हुए टीम को प्लेऑफ का टिकट दिलाया।

You Might Also Like

पद्म पुरस्कार- 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया

पीएम मोदी ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया 23 जून को केरल के दौरे पर, ‘साइकिलिंग बाय द सी’ में लेंगे भाग

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत का जलवा, 6 पदक हुए पक्के

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में लौटे हर्षित राणा

TAGGED: सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article इंडिया-नॉर्डिक समिट में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ग्रीन टेक्नोलॉजी साझेदारी पर जोर इंडिया-नॉर्डिक समिट में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ग्रीन टेक्नोलॉजी साझेदारी पर जोर
Next Article नासिक-मुंबई हाईवे पर फंसे यात्री: रात भर परेशान रहीं महिलाएं और बच्चे, वीडियो वायरल नासिक-मुंबई हाईवे पर फंसे यात्री: रात भर परेशान रहीं महिलाएं और बच्चे, वीडियो वायरल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

NASIK
नासिक मे पहली बारिश आने पर निफाड़ के किसान की खुशी का ठिकान नही रहा
Mumbai June 23, 2026
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
UP June 23, 2026
पीएम मोदी से मिले ब्र‍िक्‍स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, वैश्विक चुनौतियों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी से मिले ब्र‍िक्‍स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, वैश्विक चुनौतियों पर हुई चर्चा
National June 23, 2026
पद्म पुरस्कार- 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया
पद्म पुरस्कार- 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया
Sports June 23, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?