रामपुर में नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन सीरप की अवैध तस्करी का पर्दाफाश किया है।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिलारी-सैफनी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों फहीम और जुबेर निवासी बिलारी, जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया।
संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से 5 पेटियों में भरे 500 प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बरामद दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि जनपद में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।
बाइट अनुराग सिंह asp रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
