*रामपुर न्यूज़ रामपुर
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सागर द्वारा जारी संदेश में वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां का जेल से भेजा गया बयान सार्वजनिक किया गया है।
इसमें उन्होंने रामपुर और सम्भल में हुए राजनीतिक और सामाजिक अन्याय पर कड़ा रुख अपनाते हुए, इंडियन गठबंधन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
आजम खां ने रामपुर में हुए घटनाक्रम को मुसलमानों के खिलाफ षड्यंत्र बताते हुए कहा कि इंडियन गठबंधन मुसलिम नेतृत्व को कमजोर करने की दिशा में काम करता रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर की घटनाओं पर चुप्पी साधने से मुसलमानों को मजबूरन अपने भविष्य और अधिकारों पर पुनर्विचार करना होगा।
उनका कहना है कि यदि मुसलमानों के वोट का कोई महत्व नहीं रह गया है और यह उनके लिए दमन का कारण बनता है, तो उन्हें अपने वोट के अधिकार पर विचार करना होगा। उन्होंने धर्मस्थलों को विवादित बनाने और मुसलमानों को अलग-थलग करने की साजिश का भी जिक्र किया।
*जारीकर्ता:*
अजय सागर,
जिला अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, रामपुर।
मोबाइल: 98370 11301
#समाजवादीपार्टी #रामपुर #आजमखां #इंडियागठबंधन #मुस्लिमअधिकार
Reporter parvez Ali rampur up 9359324086