एनयूजेआई का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हरिद्वार में आयोजित।
महाराष्ट्र इकाई के पदाधिकारी भी लेंगे हिस्सा।
मुंबई : देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित किया गया है। एनयूजीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन एनयूजीआई की उत्तराखंड इकाई द्वारा किया गया है। 8 और 9 मार्च को होने वाले इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में विभिन्न राज्य इकाइयों के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस संदर्भ में महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हंसराज कनौजिया ने कहा कि हम उत्तराखंड में आयोजित एनयूजीआई के इस राष्ट्रीय महत्व अधिवेशन का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र इकाई के 6 पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हंसराज कनौजिया की अध्यक्षता में एनयूजीआई के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए गुरुवार 6 मार्च 2025 को मुंबई से उत्तराखंड के हरिद्वार के लिए रवाना होगा। इसमें पीसी कपाड़िया (महासचिव), बाबा लोंढे (उपाध्यक्ष), मनीष सेठ (सचिव), अर्जुन कांबले (समिति सदस्य) और सुनील निकम (समिति सदस्य) अधिवेशन में भाग लेंगे।