Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ICC Player Of The Month: शुभमन गिल, बांग्लादेशी मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ अवॉर्ड के लिए नामित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > ICC Player Of The Month: शुभमन गिल, बांग्लादेशी मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ अवॉर्ड के लिए नामित
Sports

ICC Player Of The Month: शुभमन गिल, बांग्लादेशी मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ अवॉर्ड के लिए नामित

Last updated: July 14, 2026 10:32 pm
cennews
Share
3 Min Read
ICC Player Of The Month: शुभमन गिल, बांग्लादेशी मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ अवॉर्ड के लिए नामित
DUBAI, UNITED ARAB EMIRATES - SEPTEMBER 14: Shubman Gill of India looks on during the Asia Cup match between India and Pakistan at Dubai International Stadium on September 14, 2025 in Dubai, United Arab Emirates. (Photo by Francois Nel/Getty Images)
SHARE

ICC Player Of The Month: शुभमन गिल, बांग्लादेशी मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ अवॉर्ड के लिए नामित

ICC Player of the Month: शुभमन गिल, बांग्लादेशी मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ अवॉर्ड के लिए नामित

भारतीय कप्तान शुभमन गिल के साथ बांग्लादेशी ऑलराउंडर मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को जून महीने के ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।

शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के दौरान जबरदस्त फॉर्म में थे और उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में टीम की अगुवाई की। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने महीने की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट में भारत की पारी से जीत के दौरान शानदार 126 रन बनाकर की थी, जो उनके टेस्ट करियर की 11वीं सेंचुरी थी।

गिल ने अपनी शानदार फॉर्म को वनडे सीरीज में भी जारी रखा, जहां उन्होंने सिर्फ दो पारियों में 238 रन बनाए। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में नाबाद 84 रन बनाने के बाद, गिल ने लखनऊ में 154 रन जड़े थे। पारी के दौरान गंभीर ऐंठन से जूझने के बावजूद, गिल ने भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेजी से रन बनाए। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था। भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी।

दूसरी तरफ, बांग्लादेश के मोसाद्देक हुसैन ने चार साल के अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की। इस ऑलराउंडर को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बांग्लादेश की ऐतिहासिक 2-1 से वनडे सीरीज जीत में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था। हुसैन ने पहले मैच में नाबाद 86 रन बनाने के साथ दो विकेट हासिल किए थे। वह सीरीज में 157 रनों के साथ अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे।

वहीं, स्मिथ को इंग्लैंड में यादगार 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत दिलाने के लिए न्यूजीलैंड के कमजोर पेस बॉलिंग अटैक की अगुवाई करने का इनाम मिला। स्मिथ ने सीरीज में सर्वाधिक 16 विकेट लिए। इस दौरान लॉर्ड्स में 70 रन देकर 6 विकेट चटकाए। वह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए थे।

You Might Also Like

आईसीसी वनडे रैंकिंग: नंबर-1 बनने के करीब शुभमन गिल, बुमराह की शानदार वापसी

Asian Boxing Championships: भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, 8 मुक्केबाजों ने बनाई फाइनल में जगह

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 14 जुलाई को देशभर में 7 कर्मचारी राज्य बीमा स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी बोले- क्रिकेट से आगे बढ़ेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का खेल सहयोग

इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया, टी20 सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा

TAGGED: ICC Player Of The Month: शुभमन गिल, बांग्लादेशी मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ अवॉर्ड के लिए नामित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article इंडिया पोस्ट की रिकॉर्ड कमाई, पहली तिमाही में 22.2% बढ़ा कारोबार: ज्योतिरादित्य सिंधिया इंडिया पोस्ट की रिकॉर्ड कमाई, पहली तिमाही में 22.2% बढ़ा कारोबार: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Next Article Asian Boxing Championships: भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, 8 मुक्केबाजों ने बनाई फाइनल में जगह Asian Boxing Championships: भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, 8 मुक्केबाजों ने बनाई फाइनल में जगह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

NASIK
नासिक में भावली बांध इलाके में फिर से हुई एक और घटना का वीडियो आया सामने नासिक में छेड़छाड़ और पूरे परिवार पर हमले का एक और वीडियो सामने आया.।
Mumbai July 15, 2026
जे&के बैंक में बड़ी नियुक्ति: सैनी बने चीफ विजिलेंस ऑफिसर
जे&के बैंक में बड़ी नियुक्ति: सैनी बने चीफ विजिलेंस ऑफिसर
Jammu and Kashmir July 15, 2026
आईसीसी वनडे रैंकिंग: नंबर-1 बनने के करीब शुभमन गिल, बुमराह की शानदार वापसी
आईसीसी वनडे रैंकिंग: नंबर-1 बनने के करीब शुभमन गिल, बुमराह की शानदार वापसी
Sports July 15, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1.27 लाख करोड़ रुपए के ‘सेमीकॉन 2.0’ को दी मंजूरी, सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के छह स्तंभों पर होगा फोकस
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1.27 लाख करोड़ रुपए के ‘सेमीकॉन 2.0’ को दी मंजूरी, सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के छह स्तंभों पर होगा फोकस
National July 15, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?