By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया
Sports

Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया

cennews
Last updated: October 2, 2026 9:15 pm
By cennews
Share
8 Min Read
Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया
Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया
SHARE

Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया

Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया

सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए शुक्रवार को नागोया में एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में 2-9 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता और इस दौरान ओलंपिक चैंपियन को भी हराया।

सुजीत ने फाइनल की राह में ईरान और जापान के मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराया। इससे यह लगने लग गया था कि 23 वर्षीय सुजीत एशियाई खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहेंगे, लेकिन ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुदिएव ने भारतीय खिलाड़ी के लिए चुनौती खड़ी कर दी।

सुजीत एक समय 2-9 से पीछे चल रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार आठ अंक बनाकर 10-9 से जीत हासिल की। कुदिएव ने पहले पीरियड में ‘आर्म लॉक‘ का इस्तेमाल करके सुजीत को हमला करने का मौका नहीं दिया। एक बार जब सुजीत ने अपने प्रतिद्वंद्वी की शैली को समझ लिया तो उन्होंने उसे कोई आक्रामक चाल चलने नहीं दी। जहां कुदिएव ने ताकत के मामले में भारतीय पहलवान की बराबरी की, वहीं सुजीत ने अपनी फुर्ती से अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ दिया और बार-बार ताजिकिस्तान के पहलवान के पीछे जाकर ‘टेक-डाउन’ मूव किए। एक के बाद एक सफल मूव ने अंतर 8-9 तक कम कर दिया और मुकाबले के खत्म होने में करीब 20 सेकेंड बाकी थे, तभी सुजीत ने निर्णायक ‘टेक-डाउन’ किया और अपनी एक अंक की बढ़त का बचाव करते हुए विजेता बने।

इससे पहले सुजीत ने अफगानिस्तान के सैयद उमर जजई को 13-3 हराया और क्वार्टर फाइनल में ईरान के अब्बास इब्राहिमजादेहसवादकुही के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई अंक गंवाए तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के ओलंपिक चैंपियन कोतारो कियोका को 3-3 से हराया। स्कोर बराबर रहने के बाद सुजीत को अधिक अंक हासिल करने वाला दांव लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया।

यह एशियाई खेलों में सुजीत का पहला स्वर्ण है और 23 वर्षीय भारतीय ने पिछले 12 महीनों में अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप, जगरेब ओपन, तिराना खिताब जीते हैं। हालांकि उन्हें एकमात्र झटका जून में मंगोलियन ओपन में लगा था, जहां घुटने की चोट के कारण उन्हें हटना पड़ा। लेकिन इसके अलावा सुजीत अपराजित रहे।

फाइनल तक के सफर में ओलंपिक चैंपियन को हराने के बाद हासिल की गई एशियाई खेलों की यह जीत उनके दावे को और मजबूत करती है कि वह केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे प्रभावशाली 65 किग्रा पहलवान है।

पिछले एशियाई खेलों के चरण में भी वह एक योग्य दावेदार था लेकिन तदर्थ समिति ने उसे ट्रायल में बजरंग पूनिया को चुनौती देने की अनुमति नहीं दी। समिति ने बजरंग को सीधे प्रवेश दिया था। सुजीत ने अदालत में तदर्थ समिति के फैसले को चुनौती भी दी थी लेकिन उसे राहत नहीं मिल सकी। लेकिन सुजीत तब से और मजबूत हुए हैं और 2028 में ओलंपिक पदक का दावेदार बनने के योग्य होंगे।

सुजीत ने अपने दांवपेंच का शानदार नमूना पेश करते हुए ओलंपिक चैंपियन कोटारो कियोका को उलटफेर का शिकार बनाया। सुजीत पहले पीरियड के अंत में 0-2 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने इस कड़े मुकाबले के दूसरे पीरियड में तीन अंक बनाए, जबकि जापानी खिलाड़ी ने एक और अंक जोड़ा। आखिर में दोनों पहलवानों का स्कोर 3-3 से बराबर था, लेकिन सुजीत को अधिक अंक हासिल करने वाला दांव लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया।

वहीं जजई ने शुरुआत में ही सुजीत को कड़ी टक्कर दी और तुरंत दो अंक हासिल करते हुए भारतीय खिलाड़ी को पीछे धकेलकर 3-0 की बढ़त बना ली। सुजीत ने हालांकि जल्द ही पुश-आउट और शोल्डर थ्रो से मुकाबले का रुख पलट दिया और 5-3 से आगे हो गए। सुजीत ने इसके बाद एक और थ्रो और एक रोल के साथ चार और अंक जोड़कर जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सुजीत ने अब्बास के खिलाफ शुरुआती 20 सेकंड के भीतर ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए और खड़े-खड़े ही शोल्डर थ्रो का इस्तेमाल किया। शुरुआत में उन्हें चार अंक दिए गए, लेकिन अब्बास के खतरनाक स्थिति में न गिरने के कारण इस मूव को दो अंक में बदल दिया गया। सुजीत जल्द ही पिनफॉल हासिल करने के करीब पहुंच गए, लेकिन अब्बास किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे और भारतीय खिलाड़ी ने दो और अंक जोड़ लिए।

जब ईरानी खिलाड़ी ने पैर से हमला करने की कोशिश की, तो सुजीत ने पलटवार करते हुए स्कोर 6-0 कर दिया। अब्बास लगातार हमला करने के लिए संघर्ष करते रहे क्योंकि भारतीय खिलाड़ी ने बार-बार हेड लॉक लगाकर उनके प्रयासों को विफल कर दिया। सुजीत ने अपने दाहिने पैर से किए गए एक और हमले को अंक में तब्दील करते हुए पहले पीरियड के अंत में 8-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे पीरियड में भारतीय खिलाड़ी को ज्यादा समय नहीं लगा और उन्होंने एक और टेकडाउन करते हुए 10-0 से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पहले युवा भारतीय पहलवान दीपांशी फोगाट को महिलाओं के 50 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल में जापानी पहलवान युई सुसाकी के हाथों 0-10 की तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार का सामना करना पड़ा।

सुसाकी ने उम्मीद के मुताबिक फाइनल में जगह बना ली जिससे दीपांशी पदक की दौड़ में शामिल हो गई। उन्होंने कंबोडिया की समनांग डित को रेपेचेज राउंड में 10-0 से हराया और वह कांस्य पदक के प्लेऑफ में कजाकिस्तान की जेनिप बयानोवा से भिड़ेंगी। रजत रुहुल भी पुरुषों के 125 किलोग्राम वर्ग की प्रतियोगिता से बाहर हो गए। उन्हें प्री-क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के येदिगे कासिमबेकिन से 3-8 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रिया मलिक को महिला 76 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान की ऐपेरी मेडेट किजी ने 1-6 से हराया। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत (57 किग्रा), दीपक पूनिया (97 किग्रा), अंतिम पंघाल (महिलाओं के 53 किग्रा) और मनीषा भानवाला (महिलाओं के 65 किग्रा) शनिवार को प्रतिस्पर्धा करेंगे।

You Might Also Like

भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, 124 रन से जीतकर फाइनल में बनाई जगह: एशियन गेम्स

Asian Games 2026: ग्रीको-रोमन रेसलिंग में सुनील कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा

एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा

एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स: प्रिया घांघस ने बॉक्सिंग के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत, भारत का एक और मेडल पक्का

TAGGED: Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए, गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की प्रधानमंत्री मोदी सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए, गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
Next Article कश्मीर में बिजली कटौती का अलर्ट: 3, 4 और 6 अक्टूबर को कई इलाकों में रहेगा शटडाउन कश्मीर में बिजली कटौती का अलर्ट: 3, 4 और 6 अक्टूबर को कई इलाकों में रहेगा शटडाउन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

छत्रपती संभाजीनगर महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी दुष्काळी स्थितीच्या पार्श्वभूमीवर शेकटा मंडळात पिक परिस्थितीची पाहणी केली.
छत्रपती संभाजीनगर महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी दुष्काळी स्थितीच्या पार्श्वभूमीवर शेकटा मंडळात पिक परिस्थितीची पाहणी केली.
Mumbai October 2, 2026
'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आज लखनऊ में आयोजित 'नमो सेवा अनकही कहानियां' कार्यक्रम में सहभाग किया। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का भी अवलोकन किया।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज लखनऊ में आयोजित ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में सहभाग किया। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का भी अवलोकन किया।
UP October 2, 2026
कश्मीर में बिजली कटौती का अलर्ट: 3, 4 और 6 अक्टूबर को कई इलाकों में रहेगा शटडाउन
कश्मीर में बिजली कटौती का अलर्ट: 3, 4 और 6 अक्टूबर को कई इलाकों में रहेगा शटडाउन
Jammu and Kashmir October 2, 2026
प्रधानमंत्री मोदी सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए, गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री मोदी सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए, गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
National October 2, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?