अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, ज्ञान, करुणा और चरित्र के तीन दीप जलाने का दिया संदेश
जम्मू-कश्मीर: आज अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का वास्तविक भविष्य और उसकी असली ताकत देश के युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और संकल्प में निहित है।
विद्यार्थियों को जीवन में तीन महत्वपूर्ण दीप जलाए रखने का संदेश दिया—ज्ञान, करुणा और चरित्र। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में सूचनाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन बुद्धिमत्ता, संवेदनशीलता, साहस और नैतिक मूल्य ऐसी मानवीय खूबियां हैं, जिनका महत्व हमेशा बना रहेगा।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें, विनम्र बने रहें, हर चुनौती को अवसर के रूप में स्वीकार करें और अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ें।
साथ ही उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र की सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
ज्ञान से विचारों को दिशा मिलती है, करुणा से समाज मजबूत होता है और चरित्र से राष्ट्र का निर्माण होता है।
