स्मार्ट सिटी की ई-बसें सरकारी वाहन हैं या निजी? ‘Government Vehicle’ टैग के इस्तेमाल पर उठे सवाल
जम्मू-कश्मीर: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सड़कों पर दौड़ रही इलेक्ट्रिक बसों (E-Buses) को लेकर एक अहम सवाल सामने आया है। क्या स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत संचालित होने मात्र से ये बसें सरकारी वाहन बन जाती हैं? क्या निजी स्वामित्व या निजी एजेंसी द्वारा संचालित वाहन भी ‘Government Vehicles’ का टैग इस्तेमाल कर सकते हैं?
मामला केवल बसों के संचालन तक सीमित नहीं है। सवाल यह है कि इन वाहनों को सरकारी वाहन के रूप में प्रदर्शित करने की अनुमति आखिर किसने दी है? क्या इसके लिए परिवहन विभाग या किसी सक्षम सरकारी प्राधिकरण की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी किया गया है?
इसके साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि मोटर वाहन नियमों के तहत सरकारी और निजी वाहनों की पहचान कैसे निर्धारित होती है और क्या किसी सरकारी परियोजना के तहत चलने वाले निजी वाहनों को सरकारी वाहन के रूप में पहचान देने का प्रावधान है?
इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब मांगे जाने की जरूरत है।
जनता के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि इन ई-बसों का वास्तविक स्वामित्व किसके पास है, इनका संचालन कौन कर रहा है और ‘Government Vehicles’ का टैग इस्तेमाल करने के पीछे कौन-सा सरकारी आदेश या नियम लागू है।
आखिर स्मार्ट सिटी की ई-बसों को सरकारी वाहन का दर्जा किसने दिया? क्या नियम इसकी अनुमति देते हैं?
पूरे मामले की पड़ताल जारी है।
पूरी खबर जल्द…
#Jammu #JammuSmartCity #SmartCityJammu #SmartCityKashmir #EBuses #GovernmentVehicles #JammuKashmirNews
