Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
Sports

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

cennews
Last updated: November 24, 2026 9:14 pm
By cennews
Share
5 Min Read
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
SHARE

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक की बदौलत भारत-ए ने मंगलवार को यूएई को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में वैभव ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक, सबसे तेज 150 रन और सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

हरप्रीत की शतकीय पारी के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना सका यूएई

पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने हरप्रीत सिंह भाटिया की 130 रनों की शतकीय पारी की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए। भारत-ए की ओर से अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में वैभव ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि भारतीय टीम ने महज 14.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

28 गेंदों में शतक, फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड टूटा

यूएई के खिलाफ महज 28 गेंदों में शतक पूरा करके वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। मंगलवार को यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने 53 गेंदों में 204 रन की विस्फोटक पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने 28 छक्के लगाए। वैभव ने दक्षिण अफ्रीका के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2023 में तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक पूरा किया था। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में शतक जड़ा था।

सकीबुल गनी और ईशान किशन भी सूची में शामिल

बिहार की ओर से खेलते हुए सकीबुल गनी ने 2025 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में 32 गेंदों में शतक पूरा किया था। वहीं, ईशान किशन इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में झारखंड की कप्तानी करते हुए कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाया था।

एक ओवर में जड़े 30 रन

यूएई के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने सातवें ओवर में गेंदबाज की जमकर धुनाई की। उन्होंने ओवर की सभी छह गेंदों पर बाउंड्री लगाते हुए 6, 4, 4, 6, 6 और 4 रन बटोरे। इस तरह एक ही ओवर में कुल 30 रन बना दिए।

40 गेंदों में 150 रन, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव ने महज 40 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा छूकर लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस दौरान उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले उन्होंने 2025 में बिहार की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 59 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे।

इस सूची में एबी डिविलियर्स 64 गेंदों में 150 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2015 में दक्षिण अफ्रीका की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, इंग्लैंड के जोस बटलर ने 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ 65 गेंदों में 150 रन बनाकर चौथा स्थान हासिल किया था।

52 गेंदों में दोहरा शतक, चैड बोवेस का रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव ने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा करके लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 200 रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चैड बोवेस के नाम था। उन्होंने 2024 में कैंटरबरी की ओर से खेलते हुए ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। इस सूची में एन. जगदीसन और हैरी ब्रूक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 114-114 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था।

एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने डार्सी शॉर्ट के 23 और बेवन जैकब्स के 21 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही वैभव पेशेवर क्रिकेट में भी एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस सूची में तन्मय अग्रवाल 26 छक्कों के साथ दूसरे, जबकि कॉलिन मुनरो और डार्सी शॉर्ट 23-23 छक्कों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

You Might Also Like

सात्विक-चिराग की जोड़ी हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची, चीनी जोड़ी को दी मात

न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे ODI मैच में 244 रनों से दी शिकस्त

मुंबई इंडियंस में लौटे अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या ने पंजाब किंग्स का थामा हाथ

Asian Champions Trophy: हॉकी इंडिया ने सलीमा टेटे की कप्तानी में टीम घोषित की

बारिश के कारण भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरे दिन का खेल रद्द

TAGGED: 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब में फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, पीएम मोदी बोले- जनता की पहली पसंद बनेगा गठबंधन पंजाब में फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, पीएम मोदी बोले- जनता की पहली पसंद बनेगा गठबंधन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पंजाब में फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, पीएम मोदी बोले- जनता की पहली पसंद बनेगा गठबंधन
पंजाब में फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, पीएम मोदी बोले- जनता की पहली पसंद बनेगा गठबंधन
National November 24, 2026
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, अमन-शांति और खुशहाली की कामना
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, अमन-शांति और खुशहाली की कामना
National November 24, 2026
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
बेलापुर कोर्ट में मचा हड़कंप! उम्रकैद की सजा सुनते ही आरोपी ने पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत**
Mumbai November 23, 2026
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
नवी मुंबई के सानपाड़ा में भीषण आग से मचा हड़कंप! सप्तशृंगी ऑयल कंपनी का गोदाम आग की चपेट में, धमाकों की आवाज से दहला इलाका
Mumbai November 23, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?